Ramadan 2023 Date in India: जानें कब रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कही ये बात

Ramadan 2023 Date in India: चांद दिखने के बाद अगले दिन पहला रोजा होगा. इस महीने की शुरुआत चांद के दीदार पर निर्भर करती है. इस साल रमजान का चांद 21 या 22 मार्च को दिखाई दे सकता है. यहां जानें कब रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा
Ramadan 2023 Date in India: सलमानों के लिए रमजाम इस्लामिक कैलेंडर का नौंवा और पाक महीना होता है. चांद नजर आने पर मस्जिदों में तरावीह का दौर शुरू हो जाएगा.चांद दिखने के बाद अगले दिन पहला रोजा होगा. इस महीने की शुरुआत चांद के दीदार पर निर्भर करती है. इस साल रमजान का चांद 21 या 22 मार्च को दिखाई दे सकता है. यहां जानें कब रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा
मुस्लिम धर्मगुरुओं के अनुसार, 21 मार्च को सऊदी अरब में रमजान का चांद पूरी तरह नजर नहीं आया. ऐसे में 22 मार्च को रमजान का चांद नजर आएगा. सऊदी समेत तमाम अरब मुल्कों में 23 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा. भारत में भी 23 मार्च को चांद दिखने की आस है.
चांद के दीदार के साथ ही मुकद्दस रमजान का पाक महीना शुरू होगा. रमजान के पहले दिन से ही रोजा, नमाज, इबादत और तरावीह का सिलसिला शुरू हो जाएगा. रमजान इबादत व बरकतों का महीना है. इस माह में मुसलमान रोजे रखते हैं व नमाज के साथ तिलावते कुरान-ए-पाक करके अल्लाह की इबादत करते हैं.
इस्लाम में बताया गया है कि रमजान में रोजा रखने से अल्लाह खुश होते हैं और सभी दुआएं कुबूल करते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस महीने की गई इबादत का फल बाकी महीनों के मुकाबले 70 गुना अधिक मिलता है. चांद के दिखने के बाद से ही मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह के समय सहरी खाकर इबादतों का सिलसिला शुरू कर देते हैं. इसी दिन पहला रोजा रखा जाता है. सूरज निकलने से पहले खाए गए खाने को सहरी कहा जाता है और सूरज ढलने के बाद रोजा खोलने को इफ्तार कहा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










