राजमहल : ब्रह्मजमालपुर झील में कछुआ पकड़ रहे पश्चिम बंगाल के 9 लोग गिरफ्तार, 8 कछुआ बरामद

पश्चिम बंगाल के कछुआ पकड़ने वाले एवं तस्करी करने वाले गिरोह के पकड़े जाने के बाद अब इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं यह गिरोह साइबेरियन पक्षियों का भी शिकार तो नहीं करते थे. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से वन विभाग की टीम पूछताछ कर रही है.
राजमहल, दीप सिंह : साहिबगंज जिले के राजमहल एवं उधवा प्रखंड के बीच में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करके पश्चिम बंगाल के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. ये लोग वन विभाग के संरक्षित क्षेत्र पक्षी अभ्यारण ब्रह्म जमालपुर (पतौड़ा) झील में कछुआ पकड़ रहे थे. रेंजर रामबालक प्रसाद, वनरक्षी इंद्रजीत कुमार, सुनील कुमार एवं अमित कुमार ने कछुआ पकड़े जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को पकड़ा. ये लोग पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के संजय चौधरी, दीपलाल चौधरी, बाबूलाल चौधरी, हरि लाल चौधरी, गंगा विष्णु चौधरी, हरिलाल चौधरी, सुमन पहाड़ी, लाल बहादुर चौधरी व खुद्दू हैं. सभी को गिरफ्तार कर अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए ले जाया गया. यहां स्वास्थ्य जांच के बाद राजमहल व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया. उधवा वन क्षेत्र के वनरक्षी इंद्रजीत कुमार के बयान पर वन्य जीव प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराकर वन विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
बंगाल के लोग करते हैं कछुआ की तस्करी
वन विभाग संरक्षित क्षेत्र के पक्षी अभ्यारण्य पतौड़ा झील से कछुआ को पकड़कर ले जाते हैं और पश्चिम बंगाल के तस्कर इसकी तस्करी करते हैं. कथित रूप से स्थानीय कुछ लोगों के संरक्षण पर पश्चिम बंगाल से साहिबगंज जिले के राजमहल में आकर यहां पड़े पैमाने पर कछुआ को पड़कर ले जाते हैं. पकड़े गए एक व्यक्ति के मुताबिक, प्रत्येक वर्ष इसी मौसम में वे लोग यहां लगभग एक से दो महीने तक रहते हैं. झील के आसपास के गांव में इनका ठिकाना होता है.
कहीं साइबेरियन पक्षियों का भी तो नहीं करते शिकार!
पश्चिम बंगाल के कछुआ पकड़ने वाले एवं तस्करी करने वाले गिरोह के पकड़े जाने के बाद अब इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं यह गिरोह साइबेरियन पक्षियों का भी शिकार तो नहीं करते थे. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से वन विभाग की टीम पूछताछ कर रही है. उनकी पूछताछ में मामला सामने आ सकता है. हालांकि, अब तक साइबेरियन पक्षियों से जुड़े मामले की कोई पुष्टि नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




