ePaper

Prayagraj News: राहुल गांधी का रविवार को प्रयागराज दौरा, शादी समारोह में करेंगे शिरकत

Updated at : 04 Dec 2021 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
Prayagraj News: राहुल गांधी का रविवार को प्रयागराज दौरा, शादी समारोह में करेंगे शिरकत

New Delhi: Congress leader Rahul Gandhi addresses during the 38th Foundation Day celebration of Mahila Congress at AICC in New Delhi, Wednesday, Sept. 15, 2021. (PTI Photo/Vijay Verma)(PTI09_15_2021_000117B)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को प्रयागराज आ रहे हैं. यहां वह एक शादी समारोह में शिरकत करेंगे. इसके बाद वापस दिल्ली लौट जाएंगे.

विज्ञापन

Prayagraj News: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी रविवार को अपने निजी विमान से प्रयागराज पहुंच रहे है. उनका चार्टर्ड प्लेन रविवार की शाम चार बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. यहां से वह कार द्वारा सीधे सीधे स्वराज भवन पहुचेंगे. यहां करीब डेढ़ घंटे का समय बिताने के बाद शाम को वह एक शादी समारोह में शिरकत करेंगे. यहां वर-वधू को आशीर्वाद देने के बाद वह यहां से सीधे अपने निजी विमान से वापस दिल्ली चले जायेंगे.

राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन को लेकर तमाम तैयारियां की जा रही है. उनके आगमन को लेकर स्वराज भवन में भी खास तैयारियां की गई है. यहां कुछ समय बिताने के बाद राहुल गांधी कमला नेहरू स्मारक ट्रस्ट की ट्रस्टी मधु चंद्र के पुत्र के वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेंगे.

Also Read: Prayagraj News: जेल में बंद था कैदी, पुलिस ने लगाया चेन स्नेचिंग का आरोप, अब इंस्पेक्टर समेत 7 पर मुकदमा

राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन को लेकर यह कार्यक्रम बेहद निजी बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, राहुल इस दौरे के दौरान सार्वजनिक तौर पर किसी से मुलाकात नहीं करेंगे. वह शादी में शामिल होकर वर कन्या को आशीर्वाद देने के बाद वापस दिल्ली चले जायेंगे.

Also Read: Prayagraj News: मण्डलायुक्त ने माघ मेला की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, कहा- तय समय पर पूरा करें काम

(रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी, प्रयागराज)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola