ePaper

Prayagraj News: जेल में बंद था कैदी, पुलिस ने लगाया चेन स्नेचिंग का आरोप, अब इंस्पेक्टर समेत 7 पर मुकदमा

Updated at : 04 Dec 2021 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
Prayagraj News: जेल में बंद था कैदी, पुलिस ने लगाया चेन स्नेचिंग का आरोप, अब इंस्पेक्टर समेत 7 पर मुकदमा

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह ने मुजफ्फरनगर के गौरव उर्फ गौरा की नारकोटिक्स ड्रग्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में दाखिल जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए 13 दिसंबर को डीजीपी को तलब किया है.

विज्ञापन

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह ने मुजफ्फरनगर के गौरव उर्फ गौरा की नारकोटिक्स ड्रग्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में दाखिल जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए 13 दिसंबर को डीजीपी को तलब किया है. 23 बरसों में पुलिस ने याची पर 49 आपराधिक केस दर्ज किए हैं. अधिकांश मुकदमों में याची बरी हो गया. कुछ मुकदमों में पुलिस ने गलती से शामिल होना मानकर वापस ले लिया है.

जानकारी के मुताबिक, अब प्रयागराज के शिवकुटी थाना पुलिस द्वारा चेन लूट के एक केस में फर्जी तरीके से एक युवक को जेल भेजने के मामले में इंस्पेक्टर समेत सात लोगों पर मुकदमा चलेगा. इस मामले में मुकदमे के विवेचक के अलावा कर्नलगंज थाने के छह पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. जिसके लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

दरअसल, पांच दिन पहले गयासुद्दीनपुर, धूमनगंज निवासी संतोष रावत को शिवकुटी पुलिस ने चेन लूट मामले का खुलासा करते हुए फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. आरोपी ने कोर्ट में अर्जी देकर बताया कि 27 जून 2019 को नया पुरवा, शिवकुटी में हुई चेन लूट की जिस घटना में उसे जेल भेजा गया उसमे वह शामिल नहीं था. 14 मई 2019 से एक जुलाई 2019 तक नैनी जेल में बंद था. विवेचना में उसका नाम अज्ञात के तौर पर फर्जी तरीके से प्रकाश में लाया गया.

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान मामले से संबंधित पत्रावलियों के अवलोकन के बाद कथित अभियुक्त को आरोप मुक्त कर दिया. साथ ही कोर्ट ने विवेचक व संबंधित गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम पर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया. जिसमे इंस्पेक्टर समेत दो दरोगा व चार कांस्टेबल शामिल है. अब फर्जी गिरफ्तारी मामले में सभी पर मुकदमा चलेगा.

Also Read: Narendra Giri Death Case: आनंद गिरी की जमानत पर हाइकोर्ट में हुई सुनवाई, 20 तक अर्जी पर CBI से मांगा जवाब

रिपोर्ट : एसके इलाहाबादी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola