Fahadh Faasil: 41 साल की उम्र में इस बीमारी से जूझ रहे Pushpa के विलेन भंवर सिंह, बोले- ‘बचपन में पता चलता…’

Updated:
विज्ञापन
Fahadh Faasil

Fahadh Faasil

पुष्पा 2 स्टार फहाद फाज‍िल ने खुलासा किया कि वो एडीएचडी यानी अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर से पीड़‍ित है. मलयालम एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवेशम’ को लेकर तारीफ बटोर रहे हैं.

विज्ञापन

मलयालम फिल्मों के एक्टर फहाद फासिल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्‍पा 2′ को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. अल्लू अर्जुन के साथ मूवी में फहाद को देखने के लिए फैंस उत्साहित है. पुष्‍पा 2’ में फहाद ने विलेन का रोल प्ले किया है. वो भंवर सिंह के किरदार में छा गए है. अब उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसे उनके फैंस नहीं जानते होंगे.


फहाद फासिल इस गंभीर बीमारी से है पीड़ित
फहाद फासिल की फिल्म ‘आवेशम’ दर्शकों को पसंद आ रही है और वो इन दिनों मूवी के सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. इस बीच मूवी से जुड़े एक इवेंट में फहाद ने बताया कि वो 41 साल की उम्र में अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर से पीड़ित हैं. दरसअल, संडे को एक्टर एक स्कूल के इवेंट में गए थे, जहां उन्होंने इस बात का खुलासा किया. वहां उन्होंने पूछा कि क्या एडीएचडी का इलाज आसान है. इसपर डॉक्टर ने बताया कि अगर बचपन में पता चल जाए तो इसका इलाज आसानी से हो सकता है.

Pushpa 2 Teaser: होश उड़ा देगा ‘पुष्पा’ का ये खतरनाक अंदाज, साड़ी- माथे पर टीका लगाए दिखे अल्लू अर्जुन, टीजर हुआ रिलीज

Pushpa 2: आंखों में काजल, माथे पर सिन्दूर लगाए दिखी श्रीवल्ली, रश्मिका मंदाना के बर्थडे पर फैंस को मिला तोहफा


फहाद फासिल ने डॉक्टर से पूछा ये सवाल
फहाद फासिल ने डॉक्टर से पूछा कि क्या 41 साल की उम्र में इसका पता चलने पर इलाज हो सकता है. उसी समय क्लिनिकली मुझे एडीएचडी का पता चला.’ वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो फहाद एकबार फिर से अपना जादू चलाने के लिए ‘पुष्पा 2’ दिखे थे. मूवी में वो एक पुलिस ऑफिसर भंवर सिंह का किरदार निभा रहे हैं. मूवी से अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना का लुक सामने आ गया है. पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना पुष्पा पुष्पा रिलीज होते ही चार्टबस्टर बन गया. यह गाना सभी भाषाओं में लोगों को पसंद आ रहा है. इसका दूसरा सॉन्ग सूसेकी 29 मई को रिलीज किया जाएगा. इसे श्रेया घोषाल ने छह भाषाओं में गाया है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola