लोहरदगा के सभी ब्लॉक में डायन प्रथा को रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान, निकाली गयी रैली, हुआ पौधरोपण

डायन प्रथा को रोकने के लिए लोहरदगा के सभी ब्लॉक में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान जागरूकता रैली के साथ-साथ पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा पर भी जोर दिया गया.
Jharkhand news (लोहरदगा) : गरिमा परियोजना अंतर्गत मंगलवार को लोहरदगा जिला के हर प्रखंड में विश्व डायन कुप्रथा विरोध दिवस मनाया गया. इसको लेकर विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता रैली, पीड़िताओं के साथ पौधरोपण, पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा निवारण कोष राशि VRF उपलब्ध कराने का कार्य किया गया.
सेन्हा के बीडीओ के नेतृत्व में प्रखंड परिसर से सेन्हा मुख्य चौक तक जागरूकता रैली निकाली गयी. साथ में संदेश भी पढ़ा गया जिसमें सभी उपस्थित दीदी के द्वारा डायन प्रथा का विरोध करने का शपथ लिया गया. वहीं, किस्को प्रखंड में नारी शक्ति एवं संगम कलस्टर संगठन तथा अन्य ग्राम संगठनों के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. साथ ही फलदार पौधों का पौधरोपण भी किया गया.
इसके अलावा पेशरार प्रखंड के हेसाग पंचायत में कलस्टर संगठन एवं ग्राम संगठन की दीदियों के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इस दौरान शपथ भी लिया गया. वहीं, कुड़ू प्रखंड के कलस्टर संगठन एवं ग्राम संगठन की दीदियों ने मिलकर जागरूकता रैली का आयोजन किया. कुड़ू में दो पीड़ित असुरक्षित परिवारों के बीच दो-दो हजार रुपये की राशि ग्राम संगठन की सहमति से उनके बीच वितरण किया गया.
Also Read: लोहरदगा का मन्हो-बाघा सड़क जर्जर, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
भंडरा कलस्टर संगठन की बैठक में वीडियो संदेश के साथ उपस्थित सभी दीदियों को जागरूक करते हुए संदेश दिया गया. उनके द्वारा प्रतीक के रूप में चिह्नित स्थानों पर फलदार वृक्ष के पौधे भी लगाये गये. कैरो प्रखंड में भी जागरूकता रैली निकाली गयी. मौके पर काफी संख्या में लोग भी मौजूद थे.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




