ePaper

बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, दिलीप घोष ने ममता बनर्जी सरकार को दी यह सलाह

Updated at : 09 Aug 2020 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, दिलीप घोष ने ममता बनर्जी सरकार को दी यह सलाह

पश्चिम बंगाल में वर्ष 2021 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुरू कर दी है. ऐसे वक्त में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी की सरकार को सलाह दी है कि वह कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निबटने के लिए उचित कदम उठायें. सरकार को दिल्ली से कोरोना के नियंत्रण पर सलाह लेनी चाहिए.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में वर्ष 2021 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुरू कर दी है. ऐसे वक्त में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी की सरकार को सलाह दी है कि वह कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निबटने के लिए उचित कदम उठायें. सरकार को दिल्ली से कोरोना के नियंत्रण पर सलाह लेनी चाहिए.

पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले पर कटाक्ष करते हुए श्री घोष ने कहा कि यदि सरकार ने कोई सटीक कदम नहीं उठाया, तो राज्य में दुर्गा पूजा और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा. श्री घोष रविवार को मालदा जाने से पहले न्यूटाउन स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे.

श्री घोष ने कहा, ‘राज्य में कोरोना संक्रमण व मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. सरकार कोरोना की स्थिति पर नियंत्रण करने में पूरी तरह से नाकाम है. पीड़ितों को विभिन्न अस्पतालों का दौरा करना पड़ता है. बिस्तर कहीं नहीं मिला है. पुलिस व स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना से संक्रमित हो जा रहे हैं. राज्य सरकार को पुलिस, प्रशासन सहित विशेषज्ञों से बातचीत करनी चाहिए.’

Also Read: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह : आईआईटी खड़गपुर ने ‘गांधीवादी विचार और दर्शन’ पर शुरू की अंतरराष्ट्रीय ई-संगोष्ठी

उन्होंने कहा कि सरकार को उन राज्यों से भी बात करनी चाहिए, जिन्होंने कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने में सफलता पायी है. जैसे, दिल्ली सरकार ने कोरोना पर लगाम लगाने में सफलता पायी है. सरकार को उनसे बातचीत करनी चाहिए. श्री घोष ने चेतावनी दी कि अगर यही स्थिति बनी रही, तो दुर्गा पूजा में आम लोग बाहर नहीं जा पायेंगे और विधानसभा चुनाव पर भी प्रभाव पड़ेगा.

श्री घोष ने कहा, ‘अगर हालात ऐसे ही रहे, तो अगले साल विधानसभा चुनाव सही समय पर नहीं होंगे. केंद्रीय चुनाव आयोग ने वर्ष 2021 के चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि राज्य में इस वक्त जो स्थिति है, सरकार के लिए वह चुनावी नुकसान का कारण बन सकती है.’

Also Read: राम मंदिर भूमिपूजन के दिन बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जे पी नड्डा ने मांगी रिपोर्ट

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola