महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह : आईआईटी खड़गपुर ने ‘गांधीवादी विचार और दर्शन’ पर शुरू की अंतरराष्ट्रीय ई-संगोष्ठी

West Bengal News, 150 Years of Mahatma Gandhi, IIT Kharagpur, Gandhian Thoughts and Philosophy: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोहों के पूरे होने के उपलक्ष्य में शीर्ष वैश्विक विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय ई-संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है. संस्थान के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालयों के शिक्षाविद् और आईआईटी खड़गपुर के प्राध्यापकों समेत भारत से गांधीवादी विशेषज्ञ अगस्त के कुछ चुनिंदा दिनों में ‘गांधीवादी विचार और दर्शन’ पर वेबिनार के माध्यम से चर्चा करेंगे.
कोलकाता : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोहों के पूरे होने के उपलक्ष्य में शीर्ष वैश्विक विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय ई-संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है.
संस्थान के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालयों के शिक्षाविद् और आईआईटी खड़गपुर के प्राध्यापकों समेत भारत से गांधीवादी विशेषज्ञ अगस्त के कुछ चुनिंदा दिनों में ‘गांधीवादी विचार और दर्शन’ पर वेबिनार के माध्यम से चर्चा करेंगे.
संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा, ‘सभी अनिश्चितताओं एवं एकाकीपन के बीच, हम अपनी प्रेरणा महात्मा गांधी से लेते हैं, जो न सिर्फ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे बड़े नेता थे, बल्कि मौलिक अधिकारों, आत्मनिर्भरता और करुणा के मामलों में कई वैश्विक नेताओं के लिए आदर्श हैं.’
Also Read: राम मंदिर भूमिपूजन के दिन बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जे पी नड्डा ने मांगी रिपोर्ट
ये वेबिनार अमेरिका की मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) और भारत के गांधी फोरम के साथ 8 अगस्त को, टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के साथ 15 अगस्त को, ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी, अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास अर्लिंगटन के साथ 20 अगस्त को, ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स, ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न, न्यूजीलैंड की मासे यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ ऑकलैंड के साथ 27 अगस्त को तथा यूनिवर्सिटी ऑफ एलबर्टा और कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के साथ 28 अगस्त को होंगे.
वेबिनार के विषयों में ‘सर्वोदय (सार्वभौमिक उत्थान या सबके लिए प्रगति और स्वावलंबन) आत्मनिर्भरता की तलाश’, ‘आज के विश्व में गांधीवादी विरासत’, ‘ब्रांडिंग गांधी, भारत में विकास के लिए गांधीवादी अर्थशास्त्र’, ‘आत्मनिर्भर भारत से सर्वोदय तक’ शामिल होंगे. इनमें दुनिया भर से 1,000 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. श्री तिवारी ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि यह बहुत सफल होगा और लोगों को प्रेरित करेगा.’
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




