Prayagraj News: मण्डलायुक्त ने माघ मेला की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, कहा- तय समय पर पूरा करें काम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2021 9:19 PM

विज्ञापन

मण्डलायुक्त संजय गोयलय ने माघ मेला-2022 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Prayagraj News: माघ मेला-2022 को दिव्य और भव्य बनाने को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है. इस संबंध में मण्डलायुक्त संजय गोयल ने मंगलवार को मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की प्रगति के सम्बंध में बैठक की. बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित विभागों को माघ मेला-2022 को दिव्य, भव्य तथा सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को समय से सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया.

undefined

मण्डलायुक्त संजय गोयल ने पीडब्लूडी, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, मेला प्राधिकरण, गंगा प्रदूषण सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि कार्य को पूर्ण करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये.

Also Read: Prayagraj News: ‘होम टैक्स’ वसूली को लेकर एक्शन में प्रयागराज नगर निगम, बकायेदारों को भेजा नोटिस

मण्डलायुक्त ने पार्किंग एवं टैफिक व्यवस्था के सम्बंध में भी व्यवस्थित कार्य योजना के अनुसार कार्य कराये जाने के लिए कहा है. साथ ही उन्होंने कहा, मेला क्षेत्र की बसावट में कोविड-19 से सम्बंधित मानकों का ध्यान रखते हुए कार्य योजना तैयार की जाए. पीडब्लूडी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मण्डलायुक्त ने कहा नदी के कटान को देखते हुए सर्वे कर सही जगहों पर पाण्टुन पुलों का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराया जाए. साथ ही चकर्ड प्लेट बिछाये जाने कार्य को भी तेजी से कराया जाए.

Also Read: Prayagraj News: संगीता श्रीवास्तव का बतौर कुलपति इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक साल पूरा, जानें कैसा रहा सफर

मण्डलायुक्त संजय गोयल ने मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों के लिए चेंजिंग रूम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ-साथ अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बंध में भी कार्य योजना के अनुसार कार्य कराये जाने का निर्देश दिया. इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, मेलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय, एसपी टैफिक, अपर आयुक्त एमपी सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे.

(रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी, प्रयागराज)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola