प्रभात खबर सुपर मॉनसून धमाका में अंजू को मिला वाशिंग मशीन, कहा धन्यवाद

प्रभात खबर सुपर मॉनसून धमाका के तहत प्रथम पुरस्कार पाने वाली अंजू कुमारी सोमवार को प्रभात खबर कार्यालय पहुंची. इस दौरान जब उन्होंने पुरस्कार के रूप में वाशिंग मशीन देखा तो खुशी से झूम उठीं. उन्होंने कहा प्रभात खबर को धन्यवाद कहा.
Dhanbad News: प्रभात खबर सुपर मॉनसून धमाका के तहत प्रथम पुरस्कार पाने वाली अंजू कुमारी सोमवार को प्रभात खबर कार्यालय पहुंची. इस दौरान जब उन्होंने पुरस्कार के रूप में वाशिंग मशीन देखा तो खुशी से झूम उठीं. उन्होंने कहा प्रभात खबर को धन्यवाद कहा. उसने कहा कि एक सपने की सच होने की तरह है. प्रभात खबर कार्यालय में उन्हें पुरस्कार दिया गया.
पुरस्कार पा कर विश्वास नहीं हो रहा
प्रभात खबर के वरिष्ठ संपादक जीवेश रंजन सिंह, बिजनेस हेड अनूप सरकार, डिजिटल हेड आशीष दीप ने यह पुरस्कार दिया. अंजू के साथ उनके पिता एवं बहन भी आयी थी. कहा कि शनिवार शाम जब उन्हें मोबाइल पर कॉल कर सूचना दी गयी तो उन्हें सहज विश्वास ही नहीं हुआ. पहले लगा कि फ्रैंक कॉल है. जब पुष्टि हुई कि प्रभात खबर से ही सही कॉल आया है तो अंदर से बेहद खुशी हुई. एक लंबे समय से उनके घर में प्रभात खबर आ रहा है. परिवार के सभी सदस्य इस अखबार को पढ़ते हैं. हजारों पाठकों के बीच लकी ड्रा में पहला पुरस्कार मिलना बहुत अच्छा लगा. परिवार के सभी सदस्य झूम उठे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




