औरंगाबाद से नक्सल मामले में पुलिस ने प्रमुख पति को किया गिरफ्तार, झारखंड में दर्ज है मामला

औरंगाबाद जिले से पुलिस ने एक नक्सल मामले में देव प्रखंड के प्रमुख पति को गिरफ्तार किया है. राकेश पासवान के खिलाफ झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना में नक्सल से संबंधित मामला दर्ज है.
बिहार में औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के प्रमुख मानवती देवी के पति राकेश पासवान को पुलिस द्वारा एक नक्सल मामले में गिरफ्तार करने की बात सामने आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश पासवान के खिलाफ झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना में नक्सल से संबंधित मामला दर्ज है.
पुलिस काफी दिनों से नक्सल मामले में प्रमुख पति राकेश की तलाश कर रही थी. शुक्रवार की रात प्रतापपुर थाना की पुलिस ने देव थाना पुलिस के साथ मिलकर देव थाना क्षेत्र के ही दोसमा गांव में छापेमारी की थी. जहां छापेमारी के दौरान पुलिस ने राकेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने राकेश का सदर अस्पताल में मेडिकल व कोरोना जांच कराया. देव थाना अध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि नक्सल मामले में छापेमारी कर राकेश पासवान को गिरफ्तार किया गया है. प्रतापपुर थाना की पुलिस राकेश को अपने साथ ले गई और आगे की कार्रवाई अभी की जा रही है.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




