ePaper

PM मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट Namo Khidkiya Ghat बनकर तैयार, खूबसूरती ने जीता लोगों का दिल, देखें Photos

Updated at : 30 Apr 2022 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट Namo Khidkiya Ghat बनकर तैयार, खूबसूरती ने जीता लोगों का दिल, देखें Photos

Namo Khidkiya Ghat: वाराणसी के घाटों में बहुप्रतीक्षित खिड़कियां घाट काशी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो कि अब बनकर तैयार है. नमो खिड़कियां घाट की खूबसूरती देखते ही बनती है.

विज्ञापन
undefined

वाराणसी के घाटों में बहुप्रतीक्षित खिड़कियां घाट काशी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो कि अब बनकर तैयार है. नमो खिड़कियां घाट की खूबसूरती देखते ही बनती है. अभी यहां 75 फीट ऊंचा मेटल का एक और नमस्ते का स्कल्पचर लगेगा. इसके बाद इसकी अलग ही सौंदर्यता देखने को मिलेगी. संभावना व्यक्त की जा रही हैं कि पीएम मोदी अपने इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन ड्रीम प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर सकते हैं.

undefined

काशी की प्राचीनता को संजोए हुए आधुनिकता के साथ तालमेल मिलाकर चलती वाराणसी नगरी के घाटों की श्रृंखला में एक और पक्का घाट नमो (खिड़कियां) घाट जुड़ गया है. आठ किमी लंबे गंगा के तट पर अलग-अलग संस्कृति से परिचित कराते घाटों के बाद अब आध्यत्मिक पहचान के तौर पर नमो घाट सभी घाटों में एकमात्र ऐसा घाट है, जो सड़क, जल और वायु मार्ग से जुड़ा है. पूरी तरह से भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन शैली की पहचान के तौर पर पहचान रखने वाले सूर्य नमस्कार को समर्पित इस घाट को अब बस इंतजार है पीएम मोदी के हाथों लोकार्पित होने का.

undefined

पीएम मोदी ने 2019 में दो बड़े प्रोजेक्ट वाराणसी में शुरू किए थे. दोनों ही योजनाएं एक दूसरे से जुड़ी हुई थी. पहली योजना थी काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण. 2019 में ही एक ऐसे घाट के निर्माण की नींव उन्होंने रखी, जो देश विदेश के पर्यटकों को शहर के जाम में फंसने से बचा सके. इसी घाट के सपने के रूप में साकार होने जा रहा है- खिड़कियां नमो घाट.

undefined

घाट पर एक मल्टीपर्पज प्लेटफॉर्म भी है, जहां एक से ज्यादा हेलिकॉप्टर सीधा लैंड कर सकते हैं. घाट पर उतरने के बाद पर्यटक सीधा जलमार्ग से बिना ट्रैफिक में फंसे बाबा विश्वनाथ के धाम में दर्शन करने जा सकेंगे. इतना ही नहीं, ये एक मात्र ऐसा घाट है, जो पूरी तरह से दिव्यांगों के लिए समर्पित है. इस घाट पर सड़क से व्हीलचेयर से दिव्यांगजन सीधा मां गंगा के पास तक पहुंच सकते हैं और आचमन कर सकते हैं.

undefined

सूर्य का अभिवादन करता हुआ स्कल्पचर खिड़कियां घाट की नई पहचान बनता जा रहा है. मां गंगा को प्रणाम करता हुआ तीन साइज का ये स्कल्पचर है, जिसमें बड़े स्कल्पचर की ऊंचाई करीब 25 फीट और छोटे की 15 फिट है. यह इंस्टालेशन लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है. एक और करीब 75 फीट ऊंचा मेटल का नमस्ते करता हुआ स्कल्पचर घाट पर लगाने का प्रस्ताव है. करीब 21 हजार वर्ग मीटर में बने इस घाट की लागत 34 करोड़ है, जो लगभग आधा किमी लंबा है. इसका पहला फेज बन कर पूरी तरह से तैयार है. इसके निर्माण में मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल का भी समावेश दिखेगा. यहां पर्यटक सुबह-ए-बनारस की आरती, वाटर एडवेंचर, योगा, और संध्या की गंगा आरती भी होगी.

undefined

इस घाट पर गेल इंडिया की तरफ से एक फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन भी लगाया गया है. यहां से क्रूज के जरिए वाराणसी और आसपास के शहरों में भी लोग जा सकेंगे. इंजीनियर इंडिया लिमिटेड के प्रबंधक दुर्गेश ने बताया कि घाट के निर्माण में जिस सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, उससे बाढ़ में घाट सुरक्षित रहेगा. उन्होंने कहा कि देखने में खिड़कियां घाट पुराने घाटों की तरह है, यहां तक गाड़ियां जा सकती हैं और घाट पर ही वाहन के लिए पार्किंग की व्यवस्था है.

फोटो रिपोर्ट- विपिन सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola