PM Modi Birthday: बिहार के दरभंगा में अनोखे तरीके से मना पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिवस है. इस अवसर पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. बिहार के दरभंगा में भी पीएम मोदी का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया. शहर के तालाब में बीच पानी के अंदर नाव पर केक काटकर पीएम मोदी को बधाई दी गई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिवस है. इस अवसर पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. बिहार के दरभंगा में भी पीएम मोदी का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया. शहर के तालाब में बीच पानी के अंदर नाव पर केक काटकर पीएम मोदी को बधाई दी गई.
दरभंगा में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को बेहद अनोखे अंदाज में मनाया गया. शहर के हराही तालाब के बीच अद्भुत नजारा देखने को मिला. दरभंगा में मछुआरा समाज के नेता सह बीजेपी के एमएलसी अर्जुन सहनी ने निषाद समाज के लोगों के साथ पीएम का जन्मदिन मनाया. यहां नावों पर केक रखे गये और बड़े लड्डूनुमा केक को काटा गया.
दरभंगा शहर के विधायक संजय सरावगी और एमएलसी अर्जुन सहनी ने इस अनोखे लड्डूनुमा केक को काटा. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की तसवीर को लड्डू खिलाकर औपचारिकता पूरी की गई. पीएम के समर्थकों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की. हराही पोखर का नजारा बेहद ही अलग था. पीएम मोदी के जन्मदिवस को मनाने का तरीका देखने लोगों की भीड़ तालाब किनारे जुट गयी. वहीं मछुआरे जाल वगैरह लेकर अपनी-अपनी नावों पर सवार थे.

पीएम मोदी के जन्मदिन पर वीआइपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने पटना के कलेक्ट्रेट गंगा घाट पर देसी नस्ल की 71 हजार मछलियों को गंगा में प्रवाहित किया. वहीं पूरे बिहार में आज टीकाकरण का महाअभियान चलाया जा रहा है जिसमें करीब 30 लाख लोगों को आज कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




