Sawan Somwar 2023 Upaay: सावन के पहले सोमवार को जरूर करें ये उपाय, शिव जी- मां पार्वती की होगी कृपा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Jul 2023 9:08 AM
Sawan Somwar 2023 Upaay: सावन का पहला सोमवार आज 10 जुलाई को पड़ रहा है. अगर इस दिन कुछ खास उपाय किए जाए तो व्यक्ति को भोलेनाथ की कृपा प्राप्त हो सकती है. इससे उन्हें तकलीफों से भी छुटकारा मिल सकता है.
Sawan Somwar 2023 Upaay: 4 जुलाई से सावन ( sawan month 2019 ) का महीना शुरू हो चुका है. इस बार सावन का पहला सोमवार आज 10 जुलाई को पड़ रहा है. अगर इस दिन कुछ खास उपाय किए जाए तो व्यक्ति को भोलेनाथ की कृपा प्राप्त हो सकती है. इससे उन्हें तकलीफों से भी छुटकारा मिल सकता है.
दो पात्र से चढ़ाएं शिवलिंग में जल
शिव पुराण के अनुसार, सावन माह में भगवान शिव के ऊपर काफी भार बढ़ जाता है. ऐसे में में मां पार्वती के साथ मां गंगा दोनों भार संभालती है. इसलिए सावन सोमवार के दिन कांसे, तांबे या फिर चांदी के दो लोटे में जल भर लें. अगर दो लोटे नहीं है, तो आप एक पात्र के ऊपर कटोरी भी रख सकते हैं. लेकिन दो पात्र होना जरूरी है. इसके बाद दोनों से एक साथ शिवलिंग में जल अर्पित करें. माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की हर समस्या को हर लेते हैं और धन-धान्य, खुशहाली, सौभाग्य का आशीर्वाद देते हैं.
अगर आप करियर में मन मुताबिक सफलता पाना चाहते हैं, तो सावन के पहले सोमवार पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें. इस उपाय को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. साथ ही दांपत्य जीवन मधुर होता है.
शिव पूजन के दौरान सफेद आंकड़े के पुष्प चढ़ाएं. साथ ही 108 बेलपत्र अर्पित करें. ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होंगे. इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
शारीरिक और मानसिक कष्टों से निजात पाने के लिए सावन सोमवार पर चंदन से बेलपत्र पर ‘जय श्रीराम’ लिखकर भगवान शिव को अर्पित करें. इस उपाय को करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है.
सावन सोमवार के व्रत में शाम के वक्त भगवान शिव को अक्षत, सफेद, फूल, चंदन, भांग, धतूरा, गाय के दूध, धूप, दीप, पंचामृत, सुपारी और बेलपत्र आदि चढ़ा कर उनकी पूजा करें. अब भोले नाथ का पंचामृत से अभिषेक करें, साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें. भोलेनाथ के साथ ही मां पार्वती और गणेश जी की भी पूजा करें.
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










