Pathaan BO Collection Day 11: पठान का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, दंगल को इस मामले में छोड़ा पीछे, ये है टोटल कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Pathaan BO Collection Day 11: पठान का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, दंगल को इस मामले में छोड़ा पीछे, ये है टोटल कलेक्शन

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की एक्शन थ्रिलर पठान दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई. अबतक दुनिया भर में फिल्म ने 729 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

विज्ञापन

Pathaan Box office Collection Day 11: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर सफलता का इतिहार लिख रही है. फिल्म तूफान बनकर बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. किंग खान इसकी सफलता से काफी खुश है. अबतक दुनिया भर में फिल्म ने 729 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. 11वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

पठान का कलेक्शन

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की एक्शन थ्रिलर पठान दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई. इसने आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार को फिर से कमाल कर दिया. रिपोर्ट्स की मानें तो 11वें दिन इसने 22 करोड़ रुपये कमा लिए. फिल्म ने शनिवार को 70.36% की वृद्धि देखी. मतलब फिल्म ने 400 का आंकड़ा पार कर लिया है.


तरण आदर्श ने कही ये बात

ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा, पठान के दूसरे शनिवार के शुरुआती अनुमान पूरे भारत में नेट 22 करोड़ है. क्रॉसिंग दंगल भारत में सर्वकालिक नंबर 1 सीधी हिंदी फिल्म बन जाएगी. इस बीच शाहरुख खान ने आस्क एसआरके सेशन रखा. इसमें एक यूजर ने शाहरुख खान से पूछा, तुम इस तरह हीरो का रोल करोगे या कभी फिल्म में हीरो और हीरोइन के फॉदर बनने का प्लान है. इसपर एक्टर ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा, तुम बाप बनो…मैं हीरो ही ठीक हूं. एक यूजर ने उनसे पूछा, पठान का रियल कलेक्शन कितना है. इसपर एक्टर ने जवाब में लिखा, 5000 करोड़ प्यार. 3000 करोड़ तारीफ. 3250 करोड़ हग…2 बिलियन स्माइल और अभी गिनती जारी है. तेरा अकाउंटेंट क्या बता रहा है.

Also Read: पठान का रियल कलेक्शन कितना है? यूजर के सवाल का शाहरुख खान ने दिया परफेक्ट जवाब, बोले- 5000 करोड़…
कहां हुई पठान की शूटिंग

यशराज फिल्म्स बैनर तले बनी पठान में दर्शकों को एक से बढ़कर खूबसूरत लोकेशन देखने को मिला. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग 8 देशों में हुई है, जिसमें स्पेन, यूएई, मुंबई, तुर्की और फ्रांस मुख्य है. वैसे ये तो जगजाहिर है कि यशराज की फिल्मों की शूटिंग हमेशा बेहतरीन जगहों पर ही होती है. एक्शन-थ्रिलर मूवी पठान के बजट के बारे में बात करें तो ये मूवी 250 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola