ePaper

Jharkhand News: पंकज मिश्रा व मंत्री आलमगीर आलम को 24 घंटे में क्लीन चिट देने वाले DSP को ED का समन

Updated at : 07 Dec 2022 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: पंकज मिश्रा व मंत्री आलमगीर आलम को 24 घंटे में क्लीन चिट देने वाले DSP को ED का समन

DSP प्रमोद मिश्रा ने पंकज मिश्रा और आलमगीर आलम को निर्दोष करार दिया. सरफुद्दीन ने पूछताछ के दौरान मामले की जांच तर्कसंगत नहीं होने की बात स्वीकार की है

विज्ञापन

इडी ने पंकज मिश्रा और मंत्री आलमगीर आलम को 24 घंटे मे क्लीन चिट देनेवाले डीएसपी प्रमोद मिश्रा को समन किया है. इडी ने उन्हें पूछताछ के लिए 12 दिसंबर को 11 बजे अपने कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है. इडी ने यह कार्रवाई बरहरवा कांड के आइओ सरफुद्दीन खान से पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के बाद की है. तथ्यों की जांच मे इस बात की जानकारी मिली कि डीएसपी ने प्राथमिकी दर्ज होने के दूसरे ही दिन केस का सुपरविजन किया.

इसमें उन्होंने पंकज मिश्रा और आलमगीर आलम को निर्दोष करार दिया . सरफुद्दीन ने पूछताछ के दौरान मामले की जांच तर्कसंगत नहीं होने की बात स्वीकार की है. इडी ने साहिबगंज में दर्ज मामलों की जांच में यह पाया है कि पंकज मिश्रा अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर अपने खिलाफ दर्ज मामलों को खत्म करवाता है. इडी इस बात की जानकारी लिखित रूप से पीएमएलए कोर्ट को दे चुका है.

इडी की कार्रवाई से तनाव है, पर सरकार काम कर रही है : आलमगीर

साहिबगंज. इडी की कार्रवाई से तनाव रहता है, फिर भी सरकार काम कर रही है. यह कहना है मंत्री आलमगीर आलम का. वह मंगलवार को परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यों की जनता समीक्षा कर रही है. कोविड के बाद जो समय मिला है उसमें एक से बढ़ कर एक जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य हमारी गठबंधन सरकार ने किया है.

विजय हांसदा के आरोपों की जांच शुरू, एसपी पहुंचे भवानी चौकी

साहिबगंज. पंकज मिश्रा समेत सात लोगों के खिलाफ एससी/एसटी थाने में मामला दर्ज होने के बाद केस की जांच शुरू हो गयी है. मंगलवार को एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा व एसडीपीओ राजेंद्र दुबे केस के सूचक विजय हांसदा के गांव भवानी चौकी पहुंचे. एसपी की मौजूदगी में पुलिस ने ग्रामीणों का बयान दर्ज किया. उल्लेखनीय है कि नींबू पहाड़ पर अवैध तरीके से विस्फोटकों का उपयोग कर पत्थर उत्खनन करने के मामले में कोर्ट के निर्देश पर एक दिसंबर को एसटी/एससी थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola