चतरा के टुंडी में बढ़ रही है पंचायत चुनाव की सरगर्मी, मुखिया पद के लिए ये हैं प्रमुख दावेदार

Updated:
विज्ञापन
चतरा के टुंडी में बढ़ रही है पंचायत चुनाव की सरगर्मी, मुखिया पद के लिए ये हैं प्रमुख दावेदार

चतरा के टुंडी में लोगों के सर पर पंचायत चुनाव का पारा सर चढ़ कर बोलने लगा है. इसमें जीतपुर पंचायत की बात करें तो यहां पर मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है.

विज्ञापन

रिपोर्ट: चन्द्रशेखर सिंह

चतरा: टुंडी प्रखंड के 17 पंचायतों में धीरे धीरे पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है. इस क्षेत्र के जीतपुर पंचायत को सबसे ज्यादा संवेदनशील पंचायत माना है. इसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण पलमा,नवादा,जीतपुर,बस्तिकुल्ही,परसबनी ,बंगारो जैसे इलाके हैं. खासकर पलामा इलाका.

क्यों कि यहीं से पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा संसद शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन की शुरूआत की थी. बाद में मनियाडीह आश्रम से आंदोलन को गति दी गई. जीतपुर पंचायत के बीते दो बार के चुनाव पर नजर डाले तो साल 2010 में बेबी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 935 वोटों से हराया था. वहीं साल 2015 के चुनाव में सोनोदि देवी ने जीत हासिल की थी. उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी उन्होंने भगवती देवी को मात्र 133 वोटों से परिजित किया था.

लेकिन इस साल महिला आरक्षण नहीं होने से उनके पति चुनाव मैदान पर उतर सकते हैं. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार निवर्तमान मुखिया सोनोदी देवी के जगह उनके पति टीकाराम टुडू (जीतपुर) स्वयं मैदान पर होंगे.

जबकि पिछले चुनाव में मुख्य प्रतिद्वंदी रही भगवती देवी के जगह पर उनके पति इंदरलाल बास्की (,माधोजोड़ा )टक्कर देते नजर आएंगे. लेकिन इन दोनों के बीच एक और तीसरा नाम भी उभर कर सामने आ रहा है. जानकारी के मुताबिक बस्तिकुल्ही के शनिचर मुर्मू भी मैदान दो दो हाथ करते नजर आ सकते हैं. इस पंचायत में कुल 9 वार्ड है

वही अगर हम पंचायत समिति सदस्य पद की चुनाव बात करें तो इसमें अभी तक दो लोगों के नाम सामने आये हैं. पहला नाम पूर्व प्रमुख व निवर्तमान उप प्रमुख भवानी देवी हैं. जबकि दूसरा नाम प्रियंका देवी का है. हालांकि अभी तक किसी तीसरे दावेदार का नाम अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन इस पद के लिए अब तक किसी का रुझान देखने को नहीं मिला है. इसलिए अंत में अगर कोई निर्विरोध चुना जाता है तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी,

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola