हॉकी विश्वकप 2023: आज शुरू होगी हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी की यात्रा,25 स्थानों पर LED स्क्रीन से होगा लाइव प्रसारण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jan 2023 8:35 AM
हॉकी विश्वकप 2023 को ज्यादा से ज्यादा शहरवासी देख पाएं, इसके लिए शहर के 25 स्थानों पर एलइडी स्क्रीन लगायी जा रही है. इन स्थानों से लोग हॉकी विश्वकप के मैच का सीधा प्रसारण देख पायेंगे.
हॉकी विश्वकप 2023: आगामी 13 से 29 जनवरी तक राउरकेला व भुवनेश्वर की मेजबानी में होनेवाले एफआइएच वर्ल्ड कप हॉकी- 2023 की ट्रॉफी की यात्रा शुरू होने के बाद 13 राज्यों से होकर ओडिशा के अलग-अलग जिलों में भ्रमण जारी है. इसके तहत सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला में यह ट्रॉफी गुरुवार को पहुंच रही है. इस ट्रॉफी की यात्रा सुबह 7.30 बजे वेदव्यास मंदिर में आरती के बाद शुरू होगी. इसके बाद इस यात्रा में इस ट्रॉफी का 39 स्थानों पर सुबह से लेकर रात तक स्वागत किया जायेगा. इसके बाद रात के 11 बजे यह वर्ल्ड कप ट्रॉफी बीपीयूटी परिसर स्थित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम पहुंचेगी. इस ट्रॉफी का स्वागत करने को लेकर शहर के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.
स्थान – प्रस्तावित समय – स्वागत की शैली व जुड़े संगठन
1. वेदव्यास मंदिर- सुबह 7.30 बजे -मंदिर आरती, वेदव्यास मंदिर ट्रस्ट
2. वेदव्यास आश्रम- सुबह 7.45 बजे- वेद पाठ, वेदव्यास गुरुकुल आश्रम
3. वेदव्यास चौक- सुबह 7.55 बजे- करमा/आदिवासी नृत्य,लोकल मार्केट कमेटी व नागरिक
4. टीसीआइ चौक- सुबह 8.10 बजे- ट्रॉफी का स्वागत, ट्रक एंड टिप्पर एसोसिएशन
5. डांडियापाली- सुबह 8.20 बजे -बंगाली समुदाय द्वारा स्वागत, विश्वनाथ डे एंड ग्रुप
6. ओल्ड ब्राह्मणी ब्रिज- सुबह 8.40 बजे- ओडिशी, ट्राइबल व हिप-हाॅप डांस, संतोष कुमार भुइंया, आरएमसी
7. गांधी चौक- सुबह 9.10 बजे- गांधी थीम, पानपोष मार्केट कमेटी/गांधी स्टेच्यू कमेटी
8. देवगांव- सुबह 9.30 बजे- स्वागत, देवगांव समुदाय /गांधी काॅलेज
9. फर्टिलाइजर (गोपबंधु प्रतिमा के पास)- सुबह 9.45 बजे- नुक्कड़ नाटक व स्वागत, उत्कलमणि गाेपबंधु वेलफेयर ट्रस्ट/ड्रीम टीम फाउंडेशन
10. हॉकी चौक- सुबह 10.30 बजे- हॉकी थीम, ज्ञानज्योति पब्लिक स्कूल /पानपोष स्पोर्ट्स हॉस्टल/ वेटरन हॉकी प्लेयर्स एसोसिएशन
11. आरसीसीआइ, राउरकेला- सुबह 11.00 बजे- ट्रॉफी का स्वागत, अध्यक्ष, चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज
12. एबीएम अस्पताल चौक- सुबह 11.15 बजे- स्वागत व डांडिया नृत्य, सिविल टाउनशिप सांस्कृतिक परिषद/ रोटरी क्लब. मारवाड़ी महिला मंच
13. गुरुद्वारा- सुबह 11.25 बजे- स्वागत व पंजाबी गटका, गुरुद्वारा कमेटी, सिविल टाउनशिप
14. हनुमान वाटिका- दोपहर 12.00 बजे- गुरुद्वारा से हनुमान वाटिका तक कलशयात्रा व कलश से वर्ल्ड कप का निर्माण, गायत्री परिवार /हनुमान वाटिका ट्रस्ट
15. आरएमसी कार्यालय- दोपहर 12.20 बजे- स्वागत, आरएमसी के अधिकारी
16. आंबेडकर चौक- दोपहर 12.30 बजे- स्वागत, आरडीए स्टाफ एंड शॉप एसो./ कलिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन. लायंस क्लब
17. डेली मार्केट (नोडल एचएस)- दोपहर 1.00 बजे- स्वागत, नोडल एचएस /मारवाड़ी युवा मंच /मार्केट कमेटी
18. नाला रोड- दोपहर 1.00 बजे- स्वागत, अल्पसंख्यक समुदाय
19. मधुसूदन चौक- दोपहर 2.00 बजे- स्वागत व राजस्थान परिषद का स्टेज कार्यक्रम, राजस्थान परिषद
20. गुरुद्वारा- दोपहर 2.30 बजे- स्वागत व भांगड़ा, सिख समुदाय
21. बिरसा चौक- दोपहर 3.00 बजे- स्वागत व बिरसा मुंडा बहुद्देश्यीय स्टेडियम में स्टेज कार्यक्रम, स्टेच्यू कमेटी/ बस ओनर्स एसोसिएशन/ आरएमसी स्टाफ
22. बंडामुंडा- दोपहर 3.45 बजे- स्वागत व स्टेज कार्यक्रम- बंडामुंडा के नागरिक
23. होम्योपैथिक कॉलेज व ओएसएपी- शाम 4.45 बजे- स्वागत, होम्योपैथिक कालेज व ओएसएपी स्टाफ/ नया बाजार के नागरिक
24. एनआइटी- शाम 5.00 बजे- स्वागत, एनआइटी
25. सरना चौक- शाम 5.30 बजे- स्वागत, जगदा जगन्नाथ मंदिर कमेटी /शक्ति क्लब
26. झीरपानी- चर्च शाम 5.45 बजे- स्वागत, चर्च
27. कोयलनगर कल्याण मंडप- शाम 6.10 बजे- स्वागत व स्टेज कार्यक्रम, सीनियर सिटीजन एसोसिएशन, कोयलनगर
28. एयरपोर्ट के पास हॉकी स्टेच्यू- शाम 7.00 बजे- स्वागत, प्रधानपाली के नागरिक
29. रिम्स- शाम 7.15 बजे- स्वागत, गोपबंधु पाठागार /सीनियर सिटीजन एसोसिएशन /रिम्स ग्रुप
30. वीएसएस मार्केट- शाम 7.30 बजे- स्वागत व स्टेज कार्यक्रम, वीएसएस मार्केट कमेटी /धामरा संघ
31. डीएवी स्कूल- शाम 8.00 बजे- स्वागत, डीएवी स्कूल
32. बसंती जगन्नाथ मंदिर- शाम 8.30 बजे- स्वागत, बसंती सांस्कृतिक परिषद /जगन्नाथ मंदिर कमेटी/ पूजा कमेटी
33. माॅडल जेल- रात 9.00 बजे- स्वागत, जेल प्रबंधन
34. सरकारी आइटीआइ- रात 9.15 बजे- आइटीआइ प्रबंधन
35. इंडस्ट्रियल रोड (रिजर्व पुलिस)- रात 9.30 बजे- रिजर्व पुलिस व इंडस्ट्रियल अंचल के नागरिक
36. कलिंग विहार (छेंड)- रात 10.00 बजे- स्वागत, कलिंग विहार एसोसिएशन
37. बीएसएनएल चौक (छेंड)- रात 10.15 बजे- स्वागत, स्थानीय नागरिक
38. बीजू पटनायक चौक (छेंड)- रात 10.30 बजे- स्वागत, स्थानीय नागरिक
39. बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम- रात 11.00 बजे- स्वागत, स्थानीय प्रशासन
हॉकी विश्वकप-2023 को ज्यादा से ज्यादा शहरवासी देख पाएं, इसके लिए शहर के 25 स्थानों पर एलइडी स्क्रीन लगायी जा रही है. इन स्थानों से लोग हॉकी विश्वकप के मैच का सीधा प्रसारण देख पायेंगे.
1. उदितनगर मैदान
2. कोयलनगर, सी ब्लॉक, कम्यूनिटी सेंटर
3. रूपुटोला में एसटीपी के पास
4. पानपोष में म्यूनिसिपल हाइस्कूल
5. सिविल टाउनशिप में शनि मंदिर पार्किंग
6. शक्तिनगर में शक्ति क्लब
7. बंडामुंडा में मधु मंडप
8. जगदा में मंगला मंदिर
9. छेंड में कनक मंजरी पार्किंग
10. एयरपोर्ट हॉकी स्टेच्यू के सामने
11. फर्टिलाइजर कम्यूनिटी सेंटर के पास
12. फर्टिलाइजर के धरमडीही
13. वेदव्यास हाइस्कूल के सामने
14. बसंती कॉलोनी काली मंडप
15. न्यू बस स्टैंड
16. रेलवे स्टेशन (कंफर्म होना बाकी)
17. रिवर्ज पुलिस मैदान
18. लेबर टेनामेंट ग्राउंड
19. पानपोष ऑटोनोमस कॉलेज
20. नयाबाजार दुर्गा मंडप
21. सेक्टर-2 बस स्टैंड
22. टीसीआइ चौक
23. आमबागान फूड कोर्ट के पास
24. सेक्टर-20 कम्यूनिटी सेंटर मैदान
25. सेक्टर-15 कम्यूनिटी सेंटर मैदान
1986, 2010 व 2014 में चैंपियन बनने के साथ जीते हैं दो रजत व पांच कांस्य पदक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










