Nokia 2660 Flip : नोकिया का यह फ्लिप फोन बड़े कमाल का है, जानिए कीमत कितनी है

Nokia Flip Phone – नोकिया कंपनी अपनी मोबाइल की बनावट के लिए बहुत मशहूर है. नोकिया के जितने भी फीचर फोन आते हैं, उनकी बिल्ड क्वालिटी बहुत तगड़ी होती है. उन सबकी तरह Nokia 2600 Flip बहुत अच्छी क्वालिटी की है. आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं-
Nokia 2660 Flip Price & Features : नोकिया ने नया फीचर फोन लॉन्च कर दिया है. इसके नाम से जाहिर है कि यह एक फ्लिप फोन है. इस फोन की खासियत यह है कि यह 4G सिम को सपोर्ट करता है. इसमें आप कोई भी 4G सिम लगा सकते हैं. नोकिया कंपनी अपनी मोबाइल की बनावट के लिए बहुत मशहूर है. नोकिया के जितने भी फीचर फोन आते हैं, उनकी बिल्ड क्वालिटी बहुत तगड़ी होती है. उन सबकी तरह Nokia 2600 Flip बहुत अच्छी क्वालिटी की है. आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं-
Nokia 2660 Flip Display
नोकिया 2660 फ्लिप का डिस्प्ले कैसा है?
नोकिया के इस फोन में आपको डुअल डिस्प्ले मिलेगा. इसके मुख्य डिस्प्ले का साइज 2.8 इंच का है और सेकेंडरी डिस्प्ले 1.77 QQVGA का होगा. इसका रेजॉल्यूशन 2.8 इंच QVGA का होगा. डिस्प्ले के मामले में यह फोन फीचर फोन के हिसाब से बहुत सही है.
Also Read: Sasta Smartphone: 10 हजार से कम में आनेवाले ये स्मार्टफोन्स फीचर्स में हैं दमदार
Nokia 2660 Flip Camera Specifications
नोकिया 2660 फ्लिप का कैमरा कैसा है?
नोकिया के इस फोन में एक कैमरा मिलेगा, जो 0.3 MP का होगा और इसमें एक एलईडी फ्लैशलाइट भी मिल जाएगा.
Nokia 2660 Flip Performance
नोकिया 2660 फ्लिप का परफॉर्मेंस कैसा रहेगा?
नोकिया 2660 फ्लिप के परफॉर्मेंस की बात करें, तो यह फोन 3G और 4G को सपोर्ट करेगा. इसमें अगर 3जी मोड में ड्यूल सिम यूज करने पर लगभग 12 घंटे का बैकअप मिलने वाला है. वहीं, ड्यूल 4G सिम का इस्तेमाल करने पर आपको लगभग 6 घंटे का बैटरी का बैकअप मिलेगा. इसको 2G में प्रयोग में लेने पर 19 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा. वहीं, सिंगल सिम 3G का प्रयोग करने पर 12 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा. सिंगल सिम 4G का प्रयोग करने पर इसमें 12 घंटे का बैकअप मिलेगा. अगर आप इसमें सिंगल 2G सिम कार्ड लगाएंगे, तो लगभग 20 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा.
Nokia 2660 Flip Battery
नोकिया 2660 फ्लिप की बैटरी
नोकिया के इस फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 1450 mAh की रिमूवेबल बैटरी दी है और इसका चार्जर 2.75 वाट का है.
Nokia 2660 Flip Connectivity
नोकिया 2660 फ्लिप की कनेक्टिविटी
नोकिया 2660 फ्लिप की कनेक्टिविटी के बारे में बात करें, तो इस फोन में यूजर्स को Bluetooth 4.2 का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा, फोन में 3.5 mm का हेडफोन जैक भी मिलेगा और इसमें माइक्रो यूएसबी का पोर्ट भी मिल जाएगा.
Also Read: 6GB रैम और 5200mAh बैटरी के साथ आया Honor X6a, बजट स्मार्टफोन की ये खूबियां हैं खास
Nokia 2660 Flip SIM Support
नोकिया 2660 फ्लिप का सिम सपोर्ट
नोकिया का यह फीचर फोन 4G, 3G और 2G को सपोर्ट करेगा.
Nokia 2660 Flip Storage
नोकिया 2660 फ्लिप स्टोरेज
नोकिया के इस हैंडसेट का इंटरनल स्टोरेज 128 एमबी का होगा. इसमें आप एक्सटर्नल MicroSD Card लगा पाएंगे, जो 32 GB तक सपोर्ट करता है. इसका RAM 48 MB का होगा.
Also Read: How To : यह सेटिंग कर देंगे तो फाेन में गलत चीजों से दूर रहेगा आपका बच्चा
Nokia 2660 Flip Box Accessories
नोकिया 2660 फ्लिप बॉक्स में क्या मिलेगा?
नोकिया 2660 फ्लिप के बॉक्स के अंदर आपको एक माइक्रो यूएसबी चार्जर, 1 बैटरी और यूजर मैन्युअल गाइड मिलता है.
Nokia 2660 Flip Price & Availability
नोकिया 2660 फ्लिप कीमत और उपलब्धता
नोकिया 2660 फ्लिप की कीमत कीमत 4,699 रुपये है. यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन तीन कलर ऑप्शंस – ब्लैक, ब्लू और रेड में उपलब्ध होगा.
Also Read: 895 रुपये में सालभर चलेगा JIO का यह रीचार्ज प्लान, मिलेगा फ्री अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा का फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










