6GB रैम और 5200mAh बैटरी के साथ आया Honor X6a, बजट स्मार्टफोन की ये खूबियां हैं खास

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Jul 2023 5:50 PM

विज्ञापन

ऑनर के नये बजट फोन में 6.56 इंच का आईपीएस एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है. इसका आस्पेक्ट रेशियो 20.15 इज टू 9 है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी36 प्रॉसेसर से लैस है.

विज्ञापन

Honor X6a Price : ऑनर ने अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. Honor का यह सस्ता स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो प्रॉसेसर और 90 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट से लैस है. 5200mAh बैटरी से लैस Honor X6a में कई और जबरदस्त फीचर्स दिये गए हैं. आइए जानते हैं इसके कीमत और फीचर्स की डीटेल्स-

Honor X6a में क्या – क्या खूबियां हैं खास ?

ऑनर के नये बजट फोन में 6.56 इंच का आईपीएस एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है. इसका आस्पेक्ट रेशियो 20.15:9 है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी36 प्रॉसेसर से लैस है. फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है. इसका बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इनकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है.

Also Read: Samsung Galaxy Z Flip 5 vs Moto Razr 40 Ultra ? कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट ? यहां जानें

Honor के बजट फोन में मिलते हैं ये भी फीचर्स

बजट रेंज में आनेवाला ऑनर का यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ आता है. इसका अपर्चर f/1.8 है और इसके साथ एक डेप्थ सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.4 है. मैक्रो सेंसर भी मौजूद है, जिसका अपर्चर f/2.4 है. इस फोन में फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है. Honor X6a स्मार्टफोन 5200mAh बैटरी से लैस है, जिसके साथ में 22.5W चार्जिंग दी गई है. यह एंड्रॉयड 13 आधारित Magic OS 7.1 पर रन करता है. फोन में एक हेडफोन जैक भी मौजूद है.

Honor X6a एक ऑक्टाकोर प्रॉसेसर वाला फोन है. इसके साथ में कंपनी ने 6GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज पेयर की है. फोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम के साथ आता है, लेकिन स्टोरेज दोनों में 128GB मिलती है. वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला यह फोन स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करता है. डिवाइस के डाइमेंशंस 163.32 x 75.07 x 8.35 mm और वजन 188 ग्राम है.

Honor X6a की कीमत कितनी है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Honor X6a को यूके की मार्केट में पेश किया गया है. इसकी कीमत 129.99 पाउंड यानी लगभग 11,000 रुपये है. ऑफरर्स की बात करें, तो फोन की खरीद पर वाउचर मिल रहा है. इस फोन को खरीदने पर एक वाउचर भी दिया जा रहा है. बस यही नहीं, कुछ डिस्काउंट ऑफर्स भी मिलेंगे.

Also Read: OnePlus Ace Pro 2 इस दिन होगा लॉन्च, Aerospace-Grade 3D कूलिंग सिस्टम के साथ दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola