जमशेदपुर : पारा गिरा, रात का तापमान पहुंचा 11.4 डिग्री सेल्सियस, प्राइवेट स्कूल का बदला समय
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Dec 2023 5:37 AM
जमशेदपुर के तापमान में गिरावट होने के साथ ही प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों ने समय-सारिणी में बदलाव कर दिया है. छोटे बच्चों के स्कूल लगने व छुट्टी होने के समय में बदलाव हुआ है.
जमशेदपुर : पारा में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ गयी है. सोमवार की रात अब तक की सबसे ठंडी रात रही. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तेज हवा की वजह से अब तापमान में और गिरावट आएगी. सोमवार सुबह धूप निकली थी, लेकिन उसमें तपिश का असर कम हो गया. घरों में ठिठुरन होने की वजह से ज्यादातर लोगों ने धूप सेंककर बिताया. शाम होते ही फिर से गलन महसूस होने लगी. दोपहिया वाहन चालकों को शाम के समय वाहन चलाते समय परेशानी हुई. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रात का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह वातावरण में नमी 70 फीसदी थी, जो शाम को 64 फीसदी दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं.
जमशेदपुर के तापमान में गिरावट होने के साथ ही प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों ने समय-सारिणी में बदलाव कर दिया है. छोटे बच्चों के स्कूल लगने व छुट्टी होने के समय में बदलाव हुआ है. केरला समाजम मॉडल स्कूल आज से 7.55 बजे से 1.50 बजे तक संचालित होगी. जबकि पूर्व में 7.20 बजे से 1.40 बजे तक स्कूल का संचालन होता था. इसी तरह डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल अब 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी. पूर्व में 7.40 से 1.40 बजे तक संचालित होती थी. दयानंद पब्लिक स्कूल में अब 7.55 बजे से 1.50 बजे तक, लोयोला स्कूल टेल्को में 7.55 बजे से दोपहर 2 बजे तक, गुलमोहर हाई स्कूल में भी सुबह 7.55 बजे से दोपहर 2 बजे तक, विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, शिक्षा निकेतन हाई स्कूल में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक. केपीएस कदमा का संचालन सुबह 7.50 बजे से दोपहर 2 बजे तक, विवेक विद्यालय का संचालन सुबह 7.45 बजे से 1.45 बजे तक होगा.
Also Read: जमशेदपुर : विक्की भालोटिया से मिलने कोर्ट में पहुंचा था मंत्री का करीबी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










