ePaper

Breaking News: पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा में नक्सलियों ने अर्जुन सुरीन को मारकर फांसी पर लटकाया

Updated at : 21 Aug 2023 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा में नक्सलियों ने अर्जुन सुरीन को मारकर फांसी पर लटकाया

नक्सली

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने 24 घंटे के भीतर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया. एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी, तो दूसरे को फांसी के फंदे पर लटका दिया. इससे गोईलकेरा थाना क्षेत्र में दहशत व्याप्त है.

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. घटना घोर नक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्र के लावाबेड़ा वन ग्राम की है. यह गांव गोईलकेरा थाना से 35 किलोमीटर दूर है. घोर जंगल में बसे इस गांव में अब तक पुलिस नहीं पहुंची है. इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हो पायी है कि उसकी हत्या क्यों और किसने की. लेकिन, बताया जा रहा है कि भाकपा माओवादी के सदस्यों ने उसकी हत्या की है. नक्सलियों को अर्जुन पर शक था कि वह पुलिस का मुखबिर है.

दो दिन में दो लोगों की हत्या से गोईलकेरा में दहशत

पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा थाना क्षेत्र में दो दिन में दूसरा शव बरामद हुआ है. रविवार को रामदो सुरीन का शव बरामद हुआ था और सोमवार को अर्जुन सुरीन का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला है. आशंका व्यक्त की जा रही है नक्सलियों ने ही अर्जुन सुरीन को मारकर फांसी के फंदे से लटका दिया है. एक दिन पहले रामदो सुरीन की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी. उसके शव के पास तीन परचे मिले थे, जिसमें कहा गया था कि रामदो सुरीन पुलिस का मुखबिर था. इसलिए उसे सजा दी गयी है. दो दिन में दो लोगों की हत्या से गोईलकेरा में दहशत है.

अर्जुन सुरीन के शव के पास नहीं मिला कोई परचा

हालांकि, अर्जुन सुरीन के शव के पास ऐसा कोई परचा बरामद नहीं हुआ है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस भी वहां नहीं पहुंची थी. अर्जुन सुरीन की पत्नी ने ग्रामीणों को सूचना दी कि उसके पति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है. ग्रामीणों ने उसे थाने में इसकी शिकायत करने की सलाह दी. अर्जुन सुरीन का शव लावाबेड़ा वन ग्राम में मिला था. बताया जा रहा है कि उसका परिवार लावाबेड़ा वन ग्राम में रहता है, इसलिए उसे वहीं फांसी के फंदे से टांग दिया गया.

Also Read: झारखंड : पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा में फिर आईईडी विस्फोट, चपेट में आये सीआरपीएफ के एएसआई

6 दिन पहले रामदो और अर्जुन सुरीन को नक्सलियों ने उठाया

सूत्र बता रहे हैं कि छह दिन पहले मंगलवार (15 अगस्त 2023) को रामदो सुरीन (62) और अर्जुन सुरीन (45) को लावाबेरा वन ग्राम से भाकपा माओवादी के सदस्यों ने उठाया था. रविवार (20 अगस्त) को सुबह रामदो सुरीन का शव मिला. अब सोमवार को अर्जुन सुरीन का शव मिला है.

जहां रहता है परिवार, वहीं पर फेंका शव

रामदो सुरीन की गला रेतकर हत्या करने के बाद उसके शव को गितिलिपि में फेंक दिया गया था. बताया जा रहा है कि रामदो सुरीन का परिवार गितिलिपि में रहता है, इसलिए उसके शव को उसके गांव के पास फेंका गया. वहीं, अर्जुन सुरीन का परिवार लावाबेड़ा वन ग्राम में रहता है. इसलिए उसके शव को वहां टांग दिया गया.

अर्जुन सुरीन के शव के पास नहीं मिला कोई परचा

बता दें कि 15-20 सशस्त्र नक्सलियों ने रामदो सुरीन की गला रेतकर हत्या की थी. अर्जुन सुरीन को फांसी पर लटका दिया गया. रामदो की हत्या करने के बाद नक्सलियों ने वहां पर तीन परचा छोड़ा था. इसमें कहा था कि रामदो सुरीन पुलिस का मुखबिर था. इसलिए उसे सजा दी गयी है. लेकिन, अर्जुन सुरीन के शव के पास से ऐसा कोई परचा नहीं मिला है.

Also Read: झारखंड : गोईलकेरा में नक्सलियों से मुठभेड़, डिप्टी कमांडेंट को गोली लगी, एयरलिफ्ट कर रांची लाये गये

दहशत फैलाने के लिए हत्या कर रहे नक्सली

बताया जा रहा है कि इलाके में नक्सलियों का दबदबा कायम रखने के लिए भाकपा माओवादी के सदस्य इलाके में हत्या को अंजाम दे रहे हैं. दरअसल, नक्सल प्रभावित गोईलकेरा में 6 पुलिस कैंप स्थापित हो चुके हैं. इससे नक्सलियों की मुश्किलें बढ़ गयीं हैं. वे स्वच्छंद कहीं भी आने-जाने की स्थिति में नहीं हैं. यही वजह है कि निरीह लोगों की हत्या करके इलाके में अपना दबदबा कायम रखना चाहते हैं.

क्या है वन ग्राम

अर्जुन सुरीन को जहां फांसी के फंदे पर लटकाया गया है, वह लावाबेड़ा वन ग्राम है. वन ग्राम ऐसे गांवों को कहते हैं, जो जंगल में बसे होते हैं. बड़ी संख्या में लोग अपने मूल निवास को छोड़कर जंगलों में घर बनाकर रहने लगते हैं. उन्हें उम्मीद होती है कि कुछ दिन रहने के बाद सरकार जंगल की जमीन का पट्टा उनके नाम कर देगी. वे जमीन के मालिक बन जायेंगे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola