Live Updates

Maha Navami 2022 Date, Kanya Puja LIVE Updates: महानवमी पूजा का मुहूर्त कब तक? जानें कन्या पूजा की विधि

Updated:
विज्ञापन

Maha Navami 2022 Date, Puja Muhurat LIVE Updates: पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि आज 4 अक्टूबर, मंगलवार को पड़ रही है. आइए जानते हैं नवमी के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और इस दिन कौन से 3 काम करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

विज्ञापन

महानवमी 2022 शुभ मुहर्त

3 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 37 मिनट पर नवमी तिथि शुरू हुई जो 4 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट तक रहेगी. हिंदू पंचांग के अनुसार महानवमी 4 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 1.32 बजे तक हवन का शुभ मुहूर्त है. वहीं सुबह 9.10 बजे से साढ़े 11 बजे के बीच स्थिर लग्न में भी हवन काफी लाभकारी है. हवन का तीसरा शुभ मुहूर्त सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे है. नवमी तिथि के समापन से पहले हवन करना फलदायी माना गया है.

आज 02:20 बजे तक रहेगी नवमी

नवरात्रि नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा-अर्चना करने के साथ हवन करें. इस दिन कन्या पूजन का भी विधान है. नवमी तिथि के दिन नवरात्रि व्रत का पारण भी किया जाता है. आज दोपहर 02:20 बजे तक रहेगी नवमी, इसके बाद विजयादशमी शुरू हो जाएगा.

करें ये उपाय होगी धन की प्राप्ति

महानवमी नवरात्रि का आखिरी दिन होता है. इस दिन माता रानी अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करती है. धन लाभ के लिए आज एक शांत कमरे में उत्तर की दिशा की ओर मुंह करके एक पीले आसन पर बैठें. अब माता रानी की प्रतिमा के सामने 9 दीपक जला लें और दीपक के सामने लाल चावल की एक ढेरी बनाकर उस पर एक श्रीयंत्र रखें. पूजा के बाद इसे घर के मंदिर में स्थापित कर दें. ऐसा करने से आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी.

कन्या पूजन के नियम

कन्या पूजन करने से मां भगवती की कृपा प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि इनमें आदि शक्ति का वास होता है. कन्या पूजन के दौरान ध्यान रखें कि कन्याओं की उम्र दो से 10 साल की उम्र के बीच होनी चाहिए. इसके साथ ही एक बालक को जरूर आमंत्रित करें क्योंकि यह बालक बटुक भैरव और लागूंरा का रूप माना जाता है. आदि शक्ति की सेवा और सुरक्षा के लिए भगवान शिव ने हर शक्तिपीठ के साथ-साथ एक-एक भैरव को रखा हुआ है इसलिए देवी के साथ इनकी पूजा भी जरूरी मानी गई है. शक्तिपीठ के दर्शन के बाद अगर भैरव के दर्शन नहीं किए तो मां के दर्शन भी अधूरे माने जाते हैं.

नवमी के दिन बन रहे ये शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 04:38 am से 05:27 am अभिजित मुहूर्त- 11:46 am से 12:33 pm विजय मुहूर्त- 02:08 pm से 02:55 pm गोधूलि मुहूर्त- 05:52 pm से 06:16 pm अमृत काल- 04:52 pm से 06:22 pm रवि योग- पूरे दिन

नवरात्रि के नौवें दिन कन्या पूजा का है विशेष महत्व

शारदीय नवरात्रि में कन्याओं की पूजा करने से साक्षात् मा दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. दो वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की कन्याएं मां दुर्गा का रूप होती हैं और उनके साथ एक छोटा बालक बटुक भैरव होते हैं. कन्या पूजन करने से परिवार की उन्नति होती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola