October Vrat & Tyohar 2020: कब है दशहरा, नवरात्रि, परम एकादशी, अग्रसेन जयंती, शरद पूर्णिमा और वाल्मीकि जयंती, यहां पढ़े अक्टूबर महीने में आने वाले सभी व्रत और त्योहार...

October Vrat And Tyohar 2020: अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है. अंग्रेजी कैलेंडर का 10 वां माहीना है. व्रत, पर्व और त्योहार के लिए यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. अक्टूबर महीने में कुल 21 व्रत एवं त्योहार पड़ रहे है. इस माह में दशहरा, नवरात्रि, दुर्गा पूजा, परम एकादशी, महाराजा अग्रसेन जयंती, शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती, कोजागरी पूजा, प्रदोष व्रत, गणेश चतुर्थी और पापांकुशा एकादशी आने वाली है.
October Vrat And Tyohar 2020: अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है. अंग्रेजी कैलेंडर का 10 वां माहीना है. व्रत, पर्व और त्योहार के लिए यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. अक्टूबर महीने में कुल 21 व्रत एवं त्योहार पड़ रहे है. इस माह में दशहरा, नवरात्रि, दुर्गा पूजा, परम एकादशी, महाराजा अग्रसेन जयंती, शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती, कोजागरी पूजा, प्रदोष व्रत, गणेश चतुर्थी और पापांकुशा एकादशी आने वाली है.
एक प्रकार से यह पूरा माह धार्मिक और मांगलिक गतिविधियों से भरा रहता है और त्योहारों का जश्न मनाने के साथ व्रत और पूजा आदि किया जाता है. आइए जानते हैं कि अक्टूबर माह के महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार कब पड़ रहे हैं. नवरात्रि मां दुर्गा का पर्व अक्टूबर से शुरू हो रहा है. 17 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ, घट स्थापना या कलश स्थापना होगी. इस महीने ही दशहरा, गांधी जयंती, शरद पूर्णिमा के त्योहार भी हैं. आइए जानते है कि अक्टूबर महीने में कब और किस दिन पड़ रहे है व्रत और त्योहार…
01 अक्टूबर, दिन: गुरुवार: अश्विन अधिक पूर्णिमा.
02 अक्टूबर, दिन: शुक्रवार: गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती.
05 अक्टूबर, दिन: सोमवार: संकष्टी चतुर्थी.
13 अक्टूबर, दिन: मंगलवार: परम एकादशी.
14 अक्टूबर, दिन: बुधवार: प्रदोष व्रत.
15 अक्टूबर, दिन: गुरुवार: मासिक शिवरात्रि.
16 अक्टूबर, दिन: शुक्रवार: आश्विन अधिक अमावस्या.
17 अक्टूबर, दिन: शनिवार: नवरात्रि प्रारंभ, घट स्थापना या कलश स्थापना, दुर्गा पूजा और महाराजा अग्रसेन जयंती.
18 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
19 अक्टूबर- मां चंद्रघंटा पूजा
20 अक्टूबर- मां कुष्मांडा पूजा
21 अक्टूबर- मां स्कंदमाता पूजा
22 अक्टूबर- षष्ठी मां कात्यायनी पूजा
23 अक्टूबर- मां कालरात्रि पूजा
24 अक्टूबर- मां महागौरी दुर्गा पूजा, शनिवार: दुर्गा अष्टमी और महानवमी.
25 अक्टूबर- मां सिद्धिदात्री पूजा, दिन रविवार: दशहरा, विजयादशमी, नवरात्रि पारण.
अक्टूबर महीना मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित नवरात्रि के लिए जाना जाता है. यह बंगाल में दुर्गा पूजा के नाम से प्रसिद्ध है. भगवान राम ने लंका के राजा रावण का वध किया था, उसके उपलक्ष में दशहरा भी इसी माह में मनाया जाता है. वहीं, धन और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी की पूजा कोजागरी पूजा के नाम से इस माह में होती है. वहीं, शरद पूर्णिमा भी इसी माह में है.
News posted by : Radheshyam kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




