ePaper

National Tourism Day 2024: नेशनल टूरिज्म डे की छुट्टी पर घूम सकते हैं ये शानदार जगहें, यहां देखें लिस्ट

Updated at : 16 Jan 2024 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
National Tourism Day 2024: नेशनल टूरिज्म डे की छुट्टी पर घूम सकते हैं ये शानदार जगहें, यहां देखें लिस्ट

National Tourism Day: नेशनल टूरिज्म डे हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है. इस खास मौके पर अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में कुछ जगहों के बारे में जानकारी देंगे. जिसकी मदद से आप आराम से ट्रिप की प्लानिंग कर सकें.

विज्ञापन
undefined

National Tourism Day: नेशनल टूरिज्म डे हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है. इसकी शुरुआत भारत में 1948 को हुई थी. ताकि देश में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके. इस खास मौके पर अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में कुछ जगहों के बारे में जानकारी देंगे. जिसकी मदद से आप आराम से ट्रिप की प्लानिंग कर सकें.

undefined
सिक्किम

नेशनल टूरिज्म डे सेलिब्रेट करने के लिए आप अपने दोस्तों के साथ सिक्किम जाना का प्लान बना सकते हैं. यह बेहद शांत और सुंदर राज्य है. यहां घूमने के लिए गंगटोक, त्सोमो झील, पेलिंग और गुरुडोंगमार झील आदि है. इस समय यह जगह पूरी तरह से बर्फ से ढका रहता है.

Also Read: अंडमान एंड निकोबार घूमने कब जाएं, जब भी करें विजिट तो इन खूबसूरत जगहों पर जाना न भूलें
undefined
झारखंड

आप अगर बिहार या फिर झारखंड के रहने वाले हैं और नेशनल टूरिज्म डे के मौके पर अपनी फैमिली के साथ कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो देवघर, जमशेदपुर, घाटशिला, हजारीबाग, पतरातु वैली, नेतरहाट, बेतला नेशनल पार्क और दसम फॉल्स जा सकते हैं.

undefined
दार्जिलिंग

दोस्तों और परिवार के साथ नेशनल टूरिज्म डे पर मिली छुट्टी के दिन आप दार्जिलिंग जाने का भी प्लान बना सकते हैं. यहां आप कम बजट में आराम से घूम सकते हैं. दार्जिलिंग में घूमने के लिए टाइगर हिल, रॉक गार्डन, बतासिया लूप और हैप्पी विला है जहां आप प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं.

Also Read: ये हैं सिक्किम में घूमने की बेस्ट जगहें
undefined
गोवा

अगर आप सोलो ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो गोवा विजिट कर सकते हैं. यहां आप खुलकर मौज-मस्ती कर सकते हैं. गोवा के रौनक भरे कलंगुट, बागा, अंजुना, केंडोलिम, मीरामार जैसे समुद्र तटों पर जमकर पार्टी होती है. जिसमें आप शामिल भी हो सकते हैं.

undefined
केरल

प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेना है तो आप केरल विजिट कर सकते हैं. यहां आपको देखने के लिए मसालों का बगीचा मिल जाएंगे. मुन्नार से लेकर अल्लेप्पी, कोच्चि, वायनाड और त्रिशूर एक बेहद सुंदर और शांत जगहें हैं. सुबह से लेकर रात कर इन जगहों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है.

Also Read: PHOTOS: क्या लक्षद्वीप में शराब है बैन? जानें पर्यटकों के लिए नियम क्या है?
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola