Narmada Jayanti 2024: कल है नर्मदा जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त और इस दिन मां नर्मदा में स्नान करने के लाभ
Narmada Jayanti 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार माघ शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि को मां नर्मदा का जन्म हुआ था. इसलिए हर साल इसी तिथि में नर्मदा जयंती मनाई जाती है. नर्मदा जयंती 16 फरवरी, शुक्रवार को मनाई जाएगी.
Narmada Jayanti 2024: प्रतिवर्ष माघ महीने में शुक्ल पक्ष सप्तमी को नर्मदा जयंती मनाई जाती है. नर्मदा जयंती उत्सव के दिन भक्त नर्मदा मैया की पूजा-अर्चना करते हैं. मध्य प्रदेश में स्थित अमरकंटक, नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है जहाँ नर्मदा जयंती सबसे अधिक उत्साह से मानी जाती है.
Narmada Jayanti 2024: कब है नर्मदा जयंती
इस वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 15 फरवरी को सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी और 16 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी. नर्मदा जयंती 16 फरवरी, शुक्रवार को मनाई जाएगी.
Narmada Jayanti 2024: नर्मदा जयंती का महत्व
नर्मदा जयंती के दिन प्रात:काल पवित्र नदी में भक्त आस्था की डुबकी लगाते हैं. इस शुभ दिन पर लोग नर्मदा नदी की पूजा भी करते हैं और स्वास्थ्य, धन, सुख- समृद्धि की कामना करते हैं. स्नान के बाद लोग नदी में फूल, हल्दी, कुमकुम और दीप आदि अर्पित करते हैं. मध्य प्रदेश के अमरकंटक स्थान से ही नर्मदा का उद्गम होता है. इसलिए नर्मदा जयंती पर मां नर्मदा की पूजा के लिए इस स्थान को सबसे विशेष माना जाता है.
Narmada Jayanti 2024: नर्मदा नदी में स्नान का लाभ
नर्मदा नदी को गंगा की तरह ही पूजनीय माना गया है और कहते हैं कि इसमें स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं. विष्णु पुराण के अनुसार एक बार नाग राजाओं ने मिलकर मां नर्मदा को यह वरदान दिया था कि जो भी इस पवित्र नदी में स्नान करेगा उसके सभी पाप मिट जाएंगे और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होगी.
Narmada Jayanti 2024: ऐसे मनाएं नर्मदा जयंती
भक्तों को नर्मदा जयंती के दिन सूर्य के उगते ही पवित्र नर्मदा नदी स्नान करना चाहिए. स्नान (Snan) करते समय मां नर्मदा से सेहत, धन और समृद्धि की याचना करनी चाहिए. नर्मदा माता को पुष्प, दीया, हल्दी और कुमकुम चढ़ाना चाहिए. संध्या के समय नर्मदा नदी की आरती में शामिल होना भी शुभ माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










