सांसद लॉकेट चटर्जी ने बंगाल सरकार को कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए दिये एक करोड़

भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल महिला मोर्चा की अध्यक्ष और हुगली लोकसभा केंद्र से सांसद लॉकेट चटर्जी ने जानलेवा कोविड-19 महामारी से मुकाबले के लिए एक करोड़ रुपये अपने संसद निधि से पश्चिम बंगाल सरकार को दिये हैं. भाजपा सांसद ने यह धनराशि हुगली जिले के जिलाधिकारी के सुपुर्द किया है.
कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल महिला मोर्चा की अध्यक्ष और हुगली लोकसभा केंद्र से सांसद लॉकेट चटर्जी ने जानलेवा कोविड-19 महामारी से मुकाबले के लिए एक करोड़ रुपये अपने संसद निधि से पश्चिम बंगाल सरकार को दिये हैं. भाजपा सांसद ने यह धनराशि हुगली जिले के जिलाधिकारी के सुपुर्द किया है. लॉकेट ने इससे संबंधित चिट्ठी सोमवार को जिलाधिकारी को लिखी है.
इसमें उन्होंने कहा है कि जिस तरह से इस महामारी का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. उसे देखते हुए हुगली के निवासियों की बेहतर देखरेख और आवश्यक चिकित्सा के लिए मैंने अपने सांसद निधि से एक करोड़ रुपये अनुदान के तौर पर देने का निर्णय किया है. दूसरी ओर, बालुरघाट के सांसद डॉ सुकांत मजूमदार ने कोरोना से मुकाबले के लिए संसद निधि से 30 लाख करोड़ रुपये दान दिया है.
झाड़ग्राम के सांसद कुनार हेमब्रम ने सांसद निधि कोटे से 50 लाख रुपये दान दिया है. राज्य सरकार तत्काल इस धनराशि को स्वीकृत करे. लॉकेट चटर्जी से पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पुरुलिया लोकसभा केंद्र से सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने भी 50 लाख रुपये की धनराशि अपने सांसद निधि से राज्य सरकार को अनुदान के तौर पर दी थी. उन्होंने इस वैश्विक आपदा से मुकाबले के लिए राज्य सरकार के साथ एकजुटता का आश्वासन भी अपने चिट्ठी के जरिए दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










