ePaper

MP Board 10th,12th Result 2023: सीबीएसई के बाद अब जारी हो सकता है मध्य प्रदेश बोर्ड मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट

Updated at : 12 May 2023 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
MP Board 10th,12th Result 2023: सीबीएसई के बाद अब जारी हो सकता है मध्य प्रदेश बोर्ड मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट

MP Board 10th, 12th Result 2023: आज सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. इसके बाद खबरें हैं कि एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023, 15 मई के बाद घोषित किए जाएंगे. छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर नजर बनाए रखें.

विज्ञापन

MP Board 10th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस महीने में घोषित होने की उम्मीद है. संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड अगले कुछ दिनों में परिणामों की घोषणा कर सकता है. सूत्रों की माने तो एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023, 15 मई के बाद घोषित किए जाएंगे. छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर नजर बनाए रखें. क्योंकि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट इन्हीं वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

ऐसे चेक करें MP Board का 10वीं-12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं.यहां एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

  • एमपी बोर्ड क्लास का चुनाव करें.रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करें.

  • एमपी बोर्ड का रिजल्ट सामने होगा.रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.

  • उम्मीदवार एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे. एसएमएस के जरिए रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को MPBSE10 या MPBSE12 एवं रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा. कुछ समय पश्चात आपका रिजल्ट इनबॉक्स में भेज दिया जाएगा.

पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक जरूरी

MP बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए, छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे और वे जो असफल होते हैं, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा, जिसकी जानकारी MP Board High School and Higher Secondary results 2023 के बाद आएगी.

इन वेबसाइट पर घोषित होगा रिजल्ट

  • mpresults.nic.in

  • mpbse.mponline.gov.in

  • mpbse.nic.in

इन तारीखों में हुई थी परीक्षाएं

एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2023 में कराई गई थीं. एमपीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक हुई थीं. वहीं कक्षा 12 की परीक्षाएं 2 मार्च 2023 से शुरू होकर 1 अप्रैल 2023 आयोजित कराई गई थीं. इसके बाद अप्रैल में मूल्यांकन कार्य पूरा किया गया है. वहीं, अब जल्द ही नतीजों का एलान होने वाला है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola