Upcoming Movies 2024: फाइटर से लेकर मेरी क्रिसमस तक, जनवरी में ये फिल्में देंगी एंटरटेनमेंट का डोज

Upcoming Movies 2024: साल 2024 में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली है. चाहे वह रोमांस हो, कॉमेडी हो, एक्शन हो या हॉरर सब तरह की मूवीज आएगी. आइये जानते हैं जनवरी महीने में कौन सी बड़ी बजट की फिल्म रिलीज होगी.

साल 2024 ने आखिरकार दस्तक दे दी है. इस साल कई ब्लॉकबस्टर मूवीज और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है. जो दर्शकों को काफी ज्यादा एंटरटेन करेंगी. आइये जानते हैं जनवरी महीने में कौन सी बड़ी बजट की फिल्म रिलीज होगी.

अमीषा पटेल, राजेश शर्मा और एंजेला क्रिसलिनजकी स्टारर फिल्म तौबा तेरा जलवा 5 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी को आकाशादित्य लामा की ओर से निर्देशित किया गया है.

2024 की शुरुआत में दर्शकों को श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मैरी क्रिसमस में एक दिलचस्प थ्रिलर मिलेगी. यह फिल्म हिंदी और तमिल भाषाओं में 12 जनवरी को रिलीज होगी.

महीने का शानदार अंत सिद्धार्थ आनंद की फाइटर के साथ होगा, जिसका नेतृत्व ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ-साथ अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी करेंगे. मूवी 25 जनवरी को रिलीज होगी.

‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सबसे लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज में से एक है और इसके दो सीजन पहले से ही डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे हैं. ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ के दूसरे सीजन को रिलीज हुए दो साल हो गए हैं और फैंस सीजन तीन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सीरीज 12 जनवरी को रिलीज होगी.

मैं अटल हूं तीन बार प्रधानमंत्री रहे दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक है, जिन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. निर्देशक रवि जाधव द्वारा निर्देशित, मैं अटल हूं में अटल बिहारी वाजपेयी की मुख्य भूमिका में पंकज त्रिपाठी हैं. फिल्म ऋषि विरमानी और रवि जाधव द्वारा लिखी गई है, जबकि संगीत सलीम-सुलेमान ने तैयार किया है. मूवी 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

अपकमिंग वेब सीरीज का निर्देशन रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश ने किया है. सात-एपिसोड की एक्शन से भरपूर सीरीज भारतीय पुलिस अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं. यह सीरीज 19 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.
Also Read: Jan 2024 OTT Web Series: 2024 के पहले महीने रिलीज होगी 4 धांसू वेब सीरीज,वीकेंड पर देखने का बना सकते हैं प्लान
साल 2023 सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशियां लेकर आया, क्योंकि दर्शकों ने सिनेमाघरों का रुख किया और भारतीय सिनेमा को पठान, जवान, गदर 2, सालार, जेलर और लियो जैसी कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










