West Bengal News: मालदा में कुख्यात अपराधी को पकड़ने गये एसआइ पर हमला
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Mar 2021 2:10 PM
Crime scene do not cross tape.
Malda News in Hindi: कालियाचक थाना क्षेत्र की घटना. एसआइ पर हमले के आरोप में चार हिरासत में लिये गये.
मालदा : जिले में एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया गया. घायल पुलिसकर्मी को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. उसके सिर में गंभीर चोट लगी है.
इस सिलसिले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. घायल पुलिस अधिकारी का नाम विश्वजीत गुहा (45) है. जानकारी के अनुसार, रविवार रात पुलिस को पता चला कि कालियाचक की मोजामपुर ग्राम पंचायत के इमामजागीर इलाके में चल रहे एक वॉलीबाल टूर्नामेंट में एक अपराधी भी पहुंचा है, जिसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है.
सूचना मिलने के बाद कालियाचक थाने के एसआइ विश्वजीत गुहा के नेतृत्व में सफेद वर्दी में तीन पुलिसकर्मी वहां पहुंचे. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. इस दौरान उसके कुछ साथियों ने पुलिस पर हमला कर दिया.
Also Read: चुनाव से पहले बीरभूम में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिलने से तनाव, जांच में जुटी पुलिस
इस हमले में एसआइ विश्वजीत गुहा का सिर फट गया. खबर मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया. इस बीच मौके का लाभ उठाते हुए आरोपी वहां से भाग निकला. पुलिस पर हमले के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है.
Also Read: Bengal News : मालदा में ट्रक के धक्के से छात्रा की मौत, लोगों ने किया सड़क को जाम
Posted By – Aditi Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










