ePaper

Marriage Dates in June 2021: शादी के लिए जून में हैं सिर्फ 8 शुभ मुहूर्त, जानें जुलाई में कब है आखिरी विवाह मुहूर्त

Updated at : 02 Jun 2021 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
अक्षय तृतीया 2024

अक्षय तृतीया 2024

Marriage Dates in June 2021: हिंदू धर्म में सभी कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है. हर शुभ कार्य करने के लिए ग्रह दशा और नक्षत्रों की स्थिति को देखकर शुभ समय में किया जाता है. अगर आप विवाह करने का सोच रहे हैं तो इसके लिए भी शुभ मुहर्त देखना बेहद जरूरी होता है.

विज्ञापन

Marriage Dates in June 2021: हिंदू धर्म में सभी कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है. हर शुभ कार्य करने के लिए ग्रह दशा और नक्षत्रों की स्थिति को देखकर शुभ समय में किया जाता है. अगर आप विवाह करने का सोच रहे हैं तो इसके लिए भी शुभ मुहर्त देखना बेहद जरूरी होता है.

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शुभ घड़ी देखकर विवाद संपन्न होता है तो जीवन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आती है. वहीं, दांपत्य जीवन सुखमय होता है. किसी भी शुभ काम को करने से पहले ग्रहों की अनुकूल दशा को बहुत महत्व दिया जाता है. यदि विवाह के दौरान ग्रह दशा ठीक नहीं है तो विवाह कार्य संपन्न नहीं कराना चाहिए.

शादियों के लिए जून 2021 में प्रमुख मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून माह में विवाह के लिए कुल 08 मुहूर्त हैं. यदि आप जून माह में विवाह करना चाहते हैं तो 3, 4, 5, 16, 20, 22, 23 और 24 जून को शादी कार्यक्रम कर सकते हैं. शादी के लिए आखिरी शुभ मुहूर्त 15 जुलाई को है. इस दिन के बाद से धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शादी विवाह के कार्यक्रमों पर रोक लग जाएगी.

जानें इस दिन है आखिरी मुहूर्त

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ माह चल रहा है. इस दौरान शादियां खूब होती हैं. गर्मियों में शादी के लिए आखिरी शुभ मुहूर्त 15 जुलाई को है, इस दिन के बाद से धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शादी विवाह के कार्यक्रमों पर रोक लग जाएगी. क्योंकि देवशयनी एकादशी के बाद से सभी देव शयन योग में चले जाएंगे और फिर नवंबर के महीने में देवउठनी एकादशी से शादियों का सीजन फिर से शुरू हो जाएगा. शादी समारोह का आयोजन करने से पहले हमें अपनी सेहत की चिंता करते हुए सुरक्षित तरीके से शादी का कार्यक्रम करने पर विचार करना चाहिए.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola