COVID-19 पर फर्जी जानकारियां पोस्ट करने वालों को ममता बनर्जी ने दी चेतावनी

Updated at : 28 Mar 2020 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
COVID-19 पर फर्जी जानकारियां पोस्ट करने वालों को ममता बनर्जी ने दी चेतावनी

mamata banerjee warned : govt agencies will punish for posting fake information on COVID-19 कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने को लोगों को चेतावनी दी है कि वे कोविड-19 को लेकर फर्जी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें. उन्होंने कहा है कि फेक न्यूज पोस्ट या साझा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी और उन्हें दंडित किया जायेगा.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने को लोगों को चेतावनी दी है कि वे कोविड-19 को लेकर फर्जी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें. उन्होंने कहा है कि फेक न्यूज पोस्ट या साझा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी और उन्हें दंडित किया जायेगा.

राज्य सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी खबर चल रही है कि एक डॉक्टर कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज को देखने के बाद बीमार पड़ गया. जांच एजेंसियां इस गलत जानकारी की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने कहा कि यह जानकारी पूरी तरह से गलत है.

उन्होंने लोगों से ऐसी जानकारियां नहीं साझा करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे करने वालों को दंडित किया जायेगा. ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की शाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की और कोविड-19 को फैलने से रोकने में राज्य सरकार के कदमों की तारीफ की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ममता बनर्जी से बात की और कोविड-19 से जुड़ी राज्य की स्थिति की जानकारी ली.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola