Bengal Chunav 2021 : ममता बनर्जी की पार्टी की कैंडिडेट लिस्ट जारी होने से पहले इस महिला विधायक ने खुद को घोषित किया उम्मीदवार

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Feb 2021 12:09 PM

विज्ञापन

Mamata banerjee party tmc candidate list : विधानसभा चुनाव के एलान के साथ ही सभी दल कैंडिडेट लिस्ट फाइनल करने में लगी है. इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के विधायक साबित्री मित्रा ने खुद को माणिकचक सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है. बताया जा रहा है कि विधायक के इस कदम से पार्टी हाईकमान असहज है. बता दें कि बीते दिनों ही शिबपुर सीट से जाटु लाहिड़ी ने खुद को प्रत्याशी घोषित कर दिया था.

विज्ञापन

bengal election news : विधानसभा चुनाव के एलान के साथ ही सभी दल कैंडिडेट लिस्ट फाइनल करने में लगी है. इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के विधायक साबित्री मित्रा ने खुद को माणिकचक सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है. बताया जा रहा है कि विधायक के इस कदम से पार्टी हाईकमान असहज है. बता दें कि बीते दिनों ही शिबपुर सीट से जाटु लाहिड़ी ने खुद को प्रत्याशी घोषित कर दिया था.

माणिकचक सीट से विधायक साबित्री मित्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वे ही इस सीट से चुनाव लड़ेंंगी और उन्होंने इसके लिए तैयारी शुरु कर दी है. साबित्री मित्रा ममता सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं. ऐसे में पार्टी मित्रा की घोषणा से पार्टी हाईकमान की टेंशश बढ़ गई है.

इससे पहले, हावड़ा के शिबपुर सीट से चार बार के विधायक जाटू लाहिड़ी ने खुद को टीएमसी का कैंडिडेट घोषित कर दिया है. जाटू ने खुद को उम्मीदवार घोषित करते हुए कहा कि मैं किसी प्रशांत किशोर को नहीं जानता, मैं पार्टी की नेता ममता बनर्जी को जानता हूँ. मैं यहां से चुनाव लड़ूंगा.

बताते चलें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा हो गई है, ऐसे में अब कैंडिडेट को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि टीएमसी मार्च के पहले हफ्ते में कैंडिडेट का एलान कर सकती है. पार्टी में इसके लिए जोर शोर से तैयारी भी चल रही है.

वहीं इस बार सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन को लेकर नये-नये तरीके अपना रही है. हाल ही में तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन के लिए नया तरीका अपनाया है. यदि कोई व्यक्ति यदि तृणमूल की तरफ से चुनाव में लड़ना चाहता है, तो वह पार्टी मुख्यालय तृणमूल भवन में लगाये गये ड्राॅप बॉक्स में अपना बायोडाटा डाल सकता है

Also Read: Bengal Chunav 2021 : बंगाल में लड़ी जाएगी लोकतंत्र की बड़ी लड़ाई, अगर मैं सच नहीं साबित हुआ तो ट्विटर छोड़ दूंगा- चुनाव की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola