ePaper

Mamata Banerjee : बकाया फंड की मांग को लेकर ममता बनर्जी का 48 घंटे का धरना प्रदर्शन शुरू

Updated at : 02 Feb 2024 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : बकाया फंड की मांग को लेकर ममता बनर्जी का 48 घंटे का धरना प्रदर्शन शुरू

तृणमूल के सूत्रों के मुताबिक, यह धरना लोकसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे पर तीसरा बड़ा विरोध प्रदर्शन है. सूत्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल का बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू होगा और इस प्रदर्शन के तब तक जारी रहने की संभावना है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए केंद्र से राज्य का ‘‘बकाया दिए जाने’’ की मांग करते हुए कोलकाता में 48 घंटे का धरना प्रदर्शन शुरू किया. सभी समर्थकों को काला कपड़ा पहनकर प्रतिवाद में शामिल होने का निर्देश दिया गया है. उल्लेखनीय है कि केंद्र द्वारा विशेष रूप से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत बकाया राशि कथित तौर पर रोके जाने का मुद्दा राज्य में एक बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गया है. तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा,अपराह्न एक बजे रेड रोड इलाके के मैदान में प्रदर्शन शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सबसे पहले अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उसके बाद प्रदर्शन शुरु हुआ.

लोकसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे पर तीसरा बड़ा विरोध प्रदर्शन

इससे पहले, तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और मनरेगा कार्यकर्ताओं के एक समूह के साथ नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था और यहां राजभवन के बाहर पांच दिन तक धरना दिया था. ममता बनर्जी के नेतृत्व में पिछले वर्ष मार्च में भी इसी तरह का दो दिवसीय धरना दिया गया था. तृणमूल के सूत्रों के मुताबिक, यह धरना लोकसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे पर तीसरा बड़ा विरोध प्रदर्शन है. सूत्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल का बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू होगा और इस प्रदर्शन के तब तक जारी रहने की संभावना है.

Also Read: Mamata Banerjee : बकाया फंड की मांग को लेकर आज से धरना देंगी ममता बनर्जी
15 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक बकाया

मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (पीएमजीएवाइ) सहित केंद्र सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं के मद में राज्य का 15 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक बकाया है. इसके अलावा और कई योजनाओं का फंड केंद्र ने बंद कर दिया है. मुख्यमंत्री ने तीन फरवरी अर्थात शनिवार को जिला परिषद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायत स्तर के नेताओं को इसमें शामिल होने का आह्वान किया है.

Also Read: Mamata Banerjee : महुआ मोइत्रा पर ममता बनर्जी का विश्वास बरकरार, कृष्णानगर से फिर होंगी तृणमूल उम्मीदवार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola