ePaper

मतदान के बीच ममता बनर्जी के करीबी मंत्री Firhad Hakim का आरोप, 'मेरे पोलिंग एजेंट को खरीदने की हो रही है कोशिश'

Updated at : 26 Apr 2021 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
मतदान के बीच ममता बनर्जी के करीबी मंत्री Firhad Hakim का आरोप, 'मेरे पोलिंग एजेंट को खरीदने की हो रही है कोशिश'

Bengal Chunav 2021: बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच ममता बनर्जी के करीबी मंत्री और कोलकाता पोर्ट के टीएमसी कैंडिडेट फिरहाद हकीम ने बड़ा आरोप लगाया है. हकीम ने कहा है कि विपक्षी पार्टी के लोग हमारे पोलिंग एजेंट को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, हमने इसके बारे में पुलिस को सूचित किया है. बता दें कि फिरहाद हकीम ममता सरकार में शहरी विकास मंत्री हैं.

विज्ञापन

बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच ममता बनर्जी के करीबी मंत्री और कोलकाता पोर्ट के टीएमसी कैंडिडेट फिरहाद हकीम ने बड़ा आरोप लगाया है. हकीम ने कहा है कि विपक्षी पार्टी के लोग हमारे पोलिंग एजेंट को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, हमने इसके बारे में पुलिस को सूचित किया है. बता दें कि फिरहाद हकीम ममता सरकार में शहरी विकास मंत्री हैं.

बांग्ला चैनल की रिपोर्ट के अनुसार फिरहाद हकीम आज मतदान के दिन सुबह-सुबह बूथों का भ्रमण करने निकले. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बूथों पर अशांति फैलाने की साजिश चल रही है, वहीं कांग्रेस के कैंडिडेट हमारे वर्करों को धमका रहे हैं. हकीम ने आगे कहा कि मतदान के बीच हमारे पोलिंग एजेंट को खरीदने की कोशिश चल रही है.

फिरहाद हकीम के बारे में- फिरहाद हकीम की गिनती ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में होती है. हकीम वर्तमान में बंगाल सरकार में शहरी विकास मंत्री हैं. वे कोलकाता नगर निगम के प्रशासक के पद पर भी रह चुके हैं. फिरहाद हकीम अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं. बीते दिनों हकीम का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वे सीआईएसएफ के खिलाफ टिप्पणी कर रहे थे.

बता दें कि इससे पहले, दक्षिण कोलकाता के कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र में देर रात 19 जिंदा बम मिला, जिसके बाद पुलिस और सेंट्रल फोर्स की टीम एक्शन में आ गई. कोलकाता पोर्ट सीट राजधानी की सबसे चर्चित सीटों में से एक है.

Also Read: Seventh Phase Voting in Bengal: सातवें चरण में 5 जिलों की 34 विधानसभा सीटों पर मतदान कल, जानें क्या है चुनाव का गणित

Posted By: Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola