मकर संक्राति के लिए ट्राई करें ये 8 तरीके की साड़ी, लुक में लगेगा चार चांद

Edited by Neha Singh
Updated:
विज्ञापन

मकर संक्राति का पर्व उल्लास का पर्व हैै. इसे महिलाएं शौक से मनाती हैं और पर्व के सेलिब्रेशन में सबसे महत्वपूर्ण है आपका पहनावा. आइये देखते हैं कुछ ऐसे साड़ी टाइप जिसे आप भी ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

मकर संक्रांति के त्योहार को लेकर देश भर में तैयारियां की जा रही है. मकरसंक्रांति को देश के हर कोने में अलग अलग नाम से जाना और मनाया जाता है. ये सनातन आस्था का एक महान पर्व है. ऐसे में मकर संक्रांति के मौके पर हम आपके लिए 8 अलग-अलग तरीके की साड़ीयों के डिडाइन की कलेक्शन लाए हैं. इन्हें ट्राई करने से आपकी खूबसूरती बढ़ जाएगी.

undefined

चिकनकारी साड़ियां

चिकनकारी 18वीं सदी की बुनाई शैली है जिसकी उत्पत्ति लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत में हुई थी. चिकनकारी साड़ी अवधी संस्कृति की शानदार कला है और ब्लॉक प्रिंटिंग तकनीकों द्वारा बनाई जाती है. यह शब्द चिकन या कढ़ाई की सिलाई से लिया गया है, जिससे इसे बनाया जाता था. इस बार आप भी चिकनकारी साड़ी पहन कर अपनी खूबसूरती और बढ़ा सकती हैं.

undefined

बनारसी साड़ी

बनारसी साड़ियां लंबे समय से भारत की समृद्ध परंपरा और संस्कृति का हिस्सा रही हैं. महिलाओं के लिए यह डिजाइनर साड़ी  राजसी लुक वाली होती है. इसे महिलाएँ शादी, सेलिब्रेशन, समारोह, धार्मिक त्योहारों और अन्य में पहनते हैं.

undefined

उप्पाड़ा साड़ियां

उप्पाड़ा साड़ियों की बुनाई की अनूठी कला की शुरुआत आंध्र प्रदेश के छोटे से गांव उप्पादा में हुई थी. इस साड़ी को बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली बुनाई तकनीक को जामदानी पद्धति के रूप में जाना जाता है. उप्पाडा बुनकर अपने अनूठे पैटर्न के लिए जाने जाते हैं और ब्रौड डिजाइन वाली हल्की साड़ियां बनाने के लिए हाथ से बुनाई की तकनीक का उपयोग करते हैं.

undefined

बंगाली तांत साड़ी

यह बंगाल की ट्रेडिशनल साड़ी है. इसे शादी-ब्याह से लेकर और भी दूसरे मौकों पर पहना जाता है. लाइटवेटेड, पतले बॉर्डर और खूबसूरत प्रिंट्स वाली इन साड़ियों को मकर संक्रांति के खास मौके पर पहनने का आइडिया बेस्ट रहेगा.

undefined

उड़ीसा की पारंपरिक साड़ी

मकर संक्रांति का पर्व उड़ीसा में भी धूमधाम से मनाया जाता है. आप इस मौके पर यहां की ट्रेडिशनल बोमकाई साड़ी पहन सकती हैं, जिसे सोनपुरी सिल्क के नाम से भी जाना जाता है. बोमकाई साड़ी इकत प्रिंट और धागे से बनी बहुत ही खूबसूरत साड़ी होती है. जो सिल्क और कॉटन जैसे कम्फर्टेबल फैब्रिक में मिलती है.

undefined

फुलकारी साड़ी

फुलकारी मतलब फ्लोरल वर्क. तरह-तरह के रंगों वाले फूलों को फैब्रिक पर उकेरा जाता है. वैसे तो फुलकारी दुपट्टे ज्यादा ट्रेंड में हैं लेकिन आप अलग लुक के लिए फुलकारी साड़ी कैरी करें, जो आपके ओवर ऑल लुक को स्टाइलि बनाएंगे.

undefined

बांधनी साड़ी

मकरसंक्रांति गुजरात का एक प्रमुख त्योहार और इस मौके पर गुजरात की टाई एंड डाई और बांधनी साड़ियों का फैशन हमेशा से ही ट्रेंड में रहता है. मकर संक्रांति का अवसर बेस्ट है जब आप इन साड़ियों को पहनकर हर किसी का अटेंशन पा सकती हैं.

Also Read: Makar Sankranti 2024:मकर संक्रांति क्या है जानिए पर्व की पौराणिक कथा

undefined

मध्य प्रदेश की चंदेरी साड़ी

सिल्क, जरी और कॉटन फैब्रिक में अवेलेबल ये साड़ियां फैशनेबल और कम्फर्टेबल दोनों ही लुक के लिए बेहतरीन है. मकर संक्रांति के मौके पर ब्लैक कलर की चंदेरी साड़ी पहनकर आप बिल्कुल अलग लुक रख सकती हैं.

Also Read: जानें मकर संक्रांति से जुड़े साइंटिफिक फैक्ट्स, मिलती है इम्यूनिटी, बॉडी होती है स्ट्रांग

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola