गढ़वा में ‘लव जेहाद’: धर्म छुपाकर हिंदू लड़की से कर ली शादी, तीन साल साथ रहा, भेद खुला तो...

Love Jehad in Garhwa Jharkhand: पूजा सिंह ने बताया कि वह गुरमा में रहती थी. उसके घर के बगल में युवक की दवा दुकान थी. उसने अपना नाम पुष्पेंद्र सिंह बताया. हालांकि, उसका असली नाम आफताब अंसारी, पिता वकील अंसारी था. छह माह के भीतर दोनों के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी कर ली.
Love Jehad in Garhwa Jharkhand: झारखंड के गढ़वा जिला में स्थित श्री बंशीधर नगर प्रखंड में लव जेहाद का मामला सामने आया है. एक मुस्लिम युवक ने धर्म छुपाकर हिंदू युवती को प्यार के जाल में फंसाया. उससे शादी की और शादी के तीन साल बाद भेद खुलने के बाद लड़की को छोड़कर फरार हो गया. अब उसकी पत्नी उसे खोजने के लिए दर-दर भटक रही है.
ससुराल जाने पर लड़के के परिजन उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं. आरोप है कि शनिवार को लड़के की मां ने विवाहिता को घर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया. विवाहिता उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला अंतर्गत चोपन थाना क्षेत्र के गरमा गांव की रहने वाली है. वहीं, युवक मेराल थाना के सोहबरिया का रहने वाला है.
Also Read: Love jihad news Jharkhand : युवक ने धर्म छिपाकर की शादी, संतान होने के बाद अब युवती पर बना रहा धर्म बदलने का दबाव
इस संबंध में पीड़िता पूजा सिंह ने बताया कि वह गुरमा में रहती थी. उसके घर के बगल में युवक की दवा दुकान थी. इसी बीच दोनों की मुलाकात हुई. उसने अपना नाम पुष्पेंद्र सिंह बताया. हालांकि, उसका असली नाम आफताब अंसारी, पिता वकील अंसारी था. छह माह के भीतर दोनों के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी कर ली.
शादी के बाद युवक उसे मिर्जापुर के लालगंज ले गया और अपना घर बताकर दो-तीन साल तक साथ रहा. उसके बाद वह मिर्जापुर में किराये का मकान लेकर रहने लगा. वर्ष 2020 में पूजा गर्भवती हो गयी. इसके बाद आफताब इससे पीछा छुड़ाने के लिए भागने लगा.
पति की यह हरकत देख पूजा ने इसकी शिकायत चोपन थाने में की. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वह फिर साथ रहने लगा. 28 जुलाई को 2021 को पूजा ने एक बच्ची को जन्म दिया. बच्ची के जन्म के कुछ समय बाद ससुराल में किसी के मौत होने के बाद वह पूजा को लेकर अपने घर सोहबरिया आया.
वहां अंतिम संस्कार के दौरान मुस्लिम रीति-रिवाज देख पूजा को शक हुआ, तो उसने पति से इस संबंध में पूछा. लेकिन, उसने मुस्लिम होने से इंकार किया. इसी बीच, दोनों वहां से मिर्जापुर आ गये, जहां दोनों के बीच धर्म को लेकर झगड़ा होने लगा. इसके बाद मुहर्रम के दौरान वह फिर पूजा को अपने घर लाया. पूजा के अनुसार तब उसे लगा कि उसके साथ गलत हुआ है. उससे धर्म छिपाकर शादी की गयी है. इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई बढ़ गयी.
इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई. पंचायत में युवक को पूजा को अपने साथ रखने का निर्णय सुनाया गया. इसके बाद वह उसे मिर्जापुर ले आया. कुछ दिन पूर्व दोनों के बीच मारपीट होने के बाद वह एक सप्ताह से मिर्जापुर से फरार हो गया है. उसके घर नहीं लौटने पर पूजा अपनी बच्ची के साथ दर-दर भटक रही है.
वह शुक्रवार को उसके घर सोहबरिया पहुंची. पूजा रात में उसके घर रही. सुबह उसकी सास ने पूजा को धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया. साथ ही कहा कि तुम्हारा यहां कुछ नहीं है. उसके बाद पूजा ने मेराल थाने को घटना की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




