WB News :अचानक कोलकाता पहुंचे लालू यादव और तेजस्वी यादव,सीएम से होगी मुलाकात, पारिवारिक समारोह में होंगे शामिल

Updated at : 16 Nov 2023 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
WB News :अचानक कोलकाता पहुंचे लालू यादव और तेजस्वी यादव,सीएम से होगी मुलाकात, पारिवारिक समारोह में होंगे शामिल

लालू यादव और ममता बनर्जी के बीच अच्छा रिश्ता है. इस साल देशभर के विपक्षी दलों की जब पटना में पहली बैठक हुई थी, तब ममता बनर्जी भी उसमें शामिल हुई थीं. पटना पहुंचते ही ममता सबसे पहले लालू यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंची थीं

विज्ञापन

राजद प्रमुख लालू यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज यानी कि गुरुवार को कोलकाता पहुंच गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालू यादव का बंगाल आना काफी अहम माना जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार लालू यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही वह मुख्यमंत्री के पारिवारिका समाराेह में भी शामिल हो सकते है. कोलकाता एयरपोर्ट पर लालू और तेजस्वी यादव के पहुंचने के साथ ही लोंगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया.

भाजपा पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का कटाक्ष

पटना से कोलकाता के लिये रवाना होने के दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले यादवों को अलग कर रहे हैं, इसमें किसी को कोई इंटरेस्ट नहीं है, देश में लोकतंत्र है, उससे ही काम करना चाहिए. भाजपा जो कर रही है उससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी कुछ भी कर सकता है, भाजपा भी यादवों को बांटने की कोशिश में जुटी है.

Also Read: WB News : ममता बनर्जी ने 10 दिन के अंदर दोबारा बुलाई कैबिनेट बैठक, कल सीएम ले सकती है कई बड़े फैसले लालू यादव और ममता बनर्जी के बीच है अच्छे रिश्ते

गौरतलब है कि लालू यादव और ममता बनर्जी के बीच अच्छा रिश्ता है. इस साल देशभर के विपक्षी दलों की जब पटना में पहली बैठक हुई थी, तब ममता बनर्जी भी उसमें शामिल हुई थीं. पटना पहुंचते ही ममता सबसे पहले लालू यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंची थीं, हाल ही में जब लालू से पूछा गया कि क्या वे ममता बनर्जी के यहां पारिवारिक समारोह में शामिल होने कोलकाता जाएंगे, तो उन्होंने अपनी सहमति दी थी. लालू ने कहा था कि निमंत्रण मिलने पर वे जरूर जाएंगे और आज लालू यादव कोलकाता पहुंचे है.

Also Read: राशन वितरण घोटाला : ईडी ने गिरफ्तार मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के कर्मचारी से की पूछताछ
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola