कृति सेनन से पैपराजी ने पूछा आपका पार्टनर नहीं है...पुष्पा स्टाइल में अदाकारा ने दिया जवाब, VIDEO

Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Nov 2022 5:09 PM

विज्ञापन

कृति सनेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस को ब्लू ड्रेस में कहर ढाते देखा जा सकता है. इस दौरान पोज देते वक्त जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि आपका पार्टनर नहीं है, अदाकारा का जवाब सुनकर आप भी कहेंगे वाह.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सनेन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. सोशल मीडिया पर अदाकारा की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर कृति एक से बढ़कर एक ग्लैमरस फोटोज शेयर करती है, जिसे देखकर फैंस आहें भरते है. बीते दिनों एक्ट्रेस को एले ब्यूटी अवार्ड्स 2022 में पहुंची. यहां एक्ट्रेस काफी बोल्ड अंदाज में दिखाई दी. अब इसी इवेंट से कृति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कृति ने पैपराजी को दिया खतरनाक जवाब

वीडियो में एक्ट्रेस को पैपराजी के लिए पोज देते देखा जा सकता है. यहां जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि ”आपके पार्टनर कहां है”. जिसपर कृति ने करारा जवाब देते हुए कहा, तो क्या हुआ…एक्ट्रेस की अदाओं ने फैंस का दिल जीत लिया. बता दें कि इस इवेंट में दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर, कार्तिक आर्यन, तेजस्वी प्रकाश, एली अवराम, नरगिस फाखरी जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए.

https://www.instagram.com/p/ClDTOD2DLxp/
कृति सेनन का हॉट अंदाज

इवेंट के लिए कृति ने डार्क ब्लू सैटिन ड्रेस और हील्स पहनी थी. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था. अपने लुक को सिल्वर स्टड्स और ब्रेसलेट से एक्सेसराइज किया. उनके चेहरे पर मुस्कान के साथ कैमरापर्सन ने उन्हें क्लिक किया. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक यूजर ने कहा, “यह तस्वीर इंटरनेट पर बाढ़ ला देगी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “गॉर्जियस ब्यूटी”. अन्य व्यक्ति ने लिखा, “शानदार रिप्लाई कृति..तुम सिंगल ही अच्छी हो.”

Also Read: भेड़िया के सेट पर ऐसे मस्ती करते थे वरुण धवण और कृति सेनन, देखें Behind The Scene के मजेदार वीडियो
इन फिल्मों में दिखेंगी कृति सेनन

इस कार्यक्रम में कई टॉप अभिनेत्रियां ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दी. दीपिका पादुकोण सफेद शर्ट के साथ सफेद ट्यूल स्कर्ट और हील्स में दिखी. कार्तिक आर्यन ने इवेंट के लिए ब्लू ब्लेजर और मैचिंग पैंट के नीचे नेवी ब्लू टर्टलनेक स्वेटर पहना था. वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन अगली बार वरुण धवन के साथ भेड़िया में नजर आएंगी. इसमें दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी हैं. यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिलहाल कृति और वरुण अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. कृति के पास प्रभास और सैफ अली खान के साथ आदिपुरुष और कार्तिक आर्यन के साथ शहजादा भी हैं. उसके पास गणपथ: पार्ट 1 भी है, जिसमें टाइगर श्रॉफ और रिया कपूर की द क्रू पाइपलाइन में है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola