भेड़िया के सेट पर ऐसे मस्ती करते थे वरुण धवण और कृति सेनन, देखें Behind The Scene के मजेदार वीडियो

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Nov 2022 1:52 PM

विज्ञापन
भेड़िया के सेट पर ऐसे मस्ती करते थे वरुण धवण और कृति सेनन, देखें Behind The Scene के मजेदार वीडियो

मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी फिल्म भेड़िया का Behind The Scene वाला मजेदार वीडियो सामने आया है. वीडियो में कृति सेनन और वरुण धवण को मस्ती करते देखा जा सकता है. दोनों शूट के साथ एक दूसरे पर जबरदस्त प्रैंक कर रहे हैं. आप भी देखें मजेदार वीडियो...

विज्ञापन

मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी फिल्म भेड़िया का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. फिल्म की कहानी में जबरदस्त कॉमिक है. इसमें वरुण धवन और कृति सनेन लीड रोल में हैं. अब दोनों की फिल्म का Behind The Scene वीडियो सामने आया है. वीडियो में सेट की मस्ती देखने को मिल रही है. कृति और क्रू मेंबर्स एक दूसरे पर प्रैंक कर रहे है. कई जगह पर वरुण की एक्टिंग आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगी. बाइक वाले एक सीन में वरुण धवन आधे कपड़ों में दिखाई दे रहे है. आपको बता दें कि दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और पालिन कबाक अभिनीत अमर कौशिक निर्देशित फिल्म 25 नवंबर को हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसकी शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में की गई है.

Fans are eagerly waiting for Maddock Films’ horror comedy film Bhediya. There is tremendous comic in the story of the film. It stars Varun Dhawan and Kriti Sanen in lead roles. Now the Behind The Scene video of both the films has surfaced. The fun of the set is being seen in the video. Kriti and crew members are pranking each other. Varun’s acting will make you laugh and laugh at many places. In a scene with a bike, Varun Dhawan is seen in half clothes. Let us tell you that the Amar Kaushik directorial starring Deepak Dobriyal, Abhishek Banerjee and Palin Kabak is all set to release on November 25 in Hindi, Telugu and Tamil. It has been shot in Arunachal Pradesh.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola