ePaper

Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में आज और कल भारी बारिश की संभावना, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत

Updated at : 29 Sep 2023 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में आज और कल भारी बारिश की संभावना, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत

अलीपुर मौसम विभाग के निदेशक गणेशकुमार दास ने कहा कि निम्न दबाव के कारण आने वाले दिनों में गंगीय बंगाल के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है. अगले मंगलवार से उत्तर बंगाल के जिलों में बारिश बढ़ेगी.

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=un4kwOmYI44पश्चिम बंगाल के अलीपुर मौसम विभाग (Alipore Meteorological Department) के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बन रहे निम्न दबाव से गांगेय पश्चिम बंगाल में सप्ताह के अंत में भारी बारिश (Rain) की संभावना जताई गयी है. बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य और उससे सटे उत्तर पूर्वी इलाके में शुक्रवार तक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है और उसके बाद उत्तरी ओडिशा और गांगेय पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने की संभावना है. मौसम की इस स्थिति से आज और कल गांगेय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है. तूफान का कोई खतरा सामने नहीं आया है. हालांकि, अटकलें शुरू हो गई हैं कि क्या सितंबर के आखिरी अंतराल में इस निम्न दबाव की उपस्थिति से बंगाल में मानसून की विदाई में देरी होगी या नहीं. हालांकि अक्तूबर के मध्य तक बंगाल से मानसून की विदाई हो सकती है.

https://www.youtube.com/watch?v=un4kwOmYI44
कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना

अलीपुर मौसम विभाग के निदेशक गणेशकुमार दास ने कहा कि निम्न दबाव के कारण आने वाले दिनों में गंगीय बंगाल के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है. अगले मंगलवार से उत्तर बंगाल के जिलों में बारिश बढ़ेगी. कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा में भी भारी बारिश हो सकती है. अगले कुछ दिनों में झारखंड और बिहार में भी बारिश होने की संभावना है.

Also Read: बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक को कलकत्ता हाईकोर्ट ने तलब किया, भागे-दौड़े पहुंचे ममता बनर्जी कैबिनेट के मंत्री
आज का तापमान

पश्चिम बंगाल में आज सुबह का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था. हवा में नमी होने की वजह से तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हो सकता हैं. पश्चिम बंगाल में सुबह बारिश की संभावना 59 प्रतिशत है. आज दोपहर के समय तापमान 32 डिग्री सेल्सियस है और यह 36 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस होगा. आज शाम का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. पश्चिम बंगाल में शाम के समय बारिश की संभावना जताई गई है.

Also Read: ममता बनर्जी व अभिषेक बनर्जी ने खोला व्हाट्सएप चैनल, अधिक लोगों से जनसंपर्क करने के लिये अनूठी पहल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola