WB KIFF : कोलकाता फिल्म फेस्टिवल आज से, सीएम करेंगी उद्घाटन, कोलकाता पहुंचे सलमान खान

Updated at : 05 Dec 2023 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
WB KIFF : कोलकाता फिल्म फेस्टिवल आज से, सीएम करेंगी उद्घाटन, कोलकाता पहुंचे सलमान खान

फेस्टिवल का थीम सॉन्ग अरिजीत सिंह ने गाया है और गीत की परिकल्पना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की है, जबकि कंपोजिंग इंद्रजीत दासगुप्ता ने की है. इस बार फेस्टिवल में नये फिल्म निर्माताओं की फिल्में जोड़ी गयी हैं.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव (केआइएफएफ) के 29वें संस्करण का शुभारंभ आज होगा. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नेताजी (Chief Minister Mamata Banerjee) नेताजी इंडोर स्टेडियम में अपराह्न चार बजे करेंगी. समारोह में अभिनेता सलमान खान, कमल हसन, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, सौरभ गांगुली सहित कई हस्तियां मौजूद रहेंगी. फिल्मोत्सव 12 दिसंबर तक चलेगा. कोलकाता में 23 जगहों पर केआइएफएफ की फिल्में दिखाई जायेंगी. बताया गया है कि रबींद्र सदन, शिशिर मंच, नंदन 1,2,3, नजरूल तीर्थ, बिजोली थियेटर, सेनका थियेटर सहित कुल 23 थियेटरों एवं सिनेमाघरों में फिल्में दिखाई जायेंगी.


39 देशों की 219 फिल्में दिखायी जायेंगी

उद्घाटन कार्यक्रम में 15,000 लोग शामिल होंगे. फिल्म फेस्टिवल के दौरान 39 देशों की 219 फिल्में दिखायी जायेंगी. इसमें 169 फीचर फिल्मों के अलावा पुरस्कृत फिल्में, शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री शामिल हैं. फेस्टिवल का थीम सॉन्ग अरिजीत सिंह ने गाया है और गीत की परिकल्पना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की है, जबकि कंपोजिंग इंद्रजीत दासगुप्ता ने की है. इस बार फेस्टिवल में नये फिल्म निर्माताओं की फिल्में जोड़ी गयी हैं. फिल्मोत्सव में स्पेन फोकस देश रहेगा. स्पेन की छह और ऑस्ट्रेलिया की 15 फिल्में दिखायी जायेंगी.

Also Read: WB News : ममता बनर्जी ने किया दावा, मुझे I-N-D-I-A गठबंधन की बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली
कोलकाता पहुंचे सलमान खान

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव (केआइएफएफ) के 29वें संस्करण का शुभारंभ आज होगा अभिनेता सलमान खान उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गये है. एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया . मंत्री बाबुल सुप्रियो उनके साथ नजर आये.

Also Read: WB News : चुनाव परिणामों पर बोलीं ममता बनर्जी, ‘यह जनता की नहीं, कांग्रेस की हार है’

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola