VIDEO: कियारा की ग्रैंड एंट्री… सिद्धार्थ ने अपनी दुल्हनिया को किया KISS, देखें ड्रीम वेडिंग का पहला वीडियो

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का पहला वीडियो सामने आ गया है. इसमें कियारा डांस करते हुए ग्रैंड वेलकम लेते हुए दिख रही है. वहीं सिड अपनी दुल्हनियां को एकटक होकर देखकर रहे हैं. दोनों सात फेरे लेते हैं और बाद में लिप लॉक करते हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में ने बीते 7 फरवरी को एक दूसरे संग सात फेरे लिए. कपल ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की. अब शादी का पहला वीडियो सामने आया है. इसमें कियारा मंडप तक जाते हुए धमाकेदार डांस कर रही हैं. वहीं सिड अपनी दुल्हनियां को बड़े ही प्यार से देख रहे हैं.
जादुई वीडियो कियारा की ग्रैंड एंट्री के साथ शुरू होता है. जहां सिद्धार्थ अपनी दुल्हनिया के इंतजार में खड़े हैं. हल्का पिंक कलर के ब्राइडल आउटफिट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं. उनके भाई आसपास फूलों की छतरी लेकर खड़े हैं. वह नाचने लगती है और सिद्धार्थ मजाक में अपनी घड़ी की ओर देखते है, जैसे उन्हें शादी की काफी जल्दी हो. बाद में कपल एक दूसरे को गले लगाते हैं. दोनों वरमाला के दौरान ढेर सारी मस्ती करते हैं. जब कियारा उन्हें माला पहनाती हैं, तो सिड अपनी गर्दन ऊपर करते हैं, बाद में प्यार से पहल लेते हैं.
जिसके बाद चारो तरफ से गुलाब की बारिश शुरू होती है और पूरा वातावरण रोमांटिक होता है. दोनों एक दूसरे का हाथ थामते हैं और एक दूसरे को किस कर लेते हैं, बाद में हाथ उठाकर कहते है, आखिरकार हम दोनों एक हो गए. उनकी फिल्म शेरशाह का हिट गाना रांझा बैकग्राउंड में बजता है. अनन्या पांडे ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “बहुत प्यारा.” नीति मोहन ने लिखा, ”बहुत-बहुत बधाई… भगवान तुम लोगों को हमेशा खुश रखें” करण जौहर ने कहा, “यह सभी awwws का awww है.”
शादी के लिए कियारा ने पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है. दूसरी ओर, सिद्धार्थ ने शानदार शाही चमक वाली आइवरी शेरवानी चुनी. शेरवानी में क्लासिक सिग्नेचर, आइवरी थ्रेडवर्क के संकेत, गोल्ड जरदोजी और बदला वर्क है, जिसे बेहद बारीकी से बनाया गया है. कपल ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की. उनके सेलिब्रेशन में केवल करीबी परिवार और दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया था. मीरा राजपूत, शाहिद कपूर, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, जूही चावला जैसे सेलब्स कपल को बधाई देने पहुंचे थे. 8 फरवरी को, वे दिल्ली में सिद्धार्थ के गृहनगर के लिए जैसलमेर से रवाना हुए. 9 फरवरी को, उन्होंने दोस्तों और परिवार के साथ दिल्ली में एक रिसेप्शन फंक्शन रखा. कथित तौर पर, उनका मुंबई रिसेप्शन रविवार 12 फरवरी को होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










