सुर्ख लाल जोड़े में Kiara Advani को देखकर फैंस हुए एक्साइटेड, कहा- सिद्धार्थ मल्होत्रा से कब कर रही हैं शादी
Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Jan 2023 11:29 AM
कियारा आडवाणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस को सुर्ख लाल जोड़े में देखा जा सकता है. उन्हें ब्राइडल लुक में देखकर फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. हालांकि इन-दिनों एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी को लेकर सुर्खियों में है. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल फरवरी में जैसलमेर में शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. दोनों ने वेडिंग की तैयारियां भी शुरू कर दी है. हाालंकि इसी बीच अब कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में अदाकारा ब्राइडलवियर में दिखाई दे रही हैं.
कियारा आडवाणी ने हाल ही में एक एथनिक आउटफिट ब्रांड के लिए ब्राइडल लुक में शूट करवाया है. एक्ट्रेस लाल जोड़े में काफी स्टनिंग लग रही हैं. उन्हें पारंपरिक तरीके से सिर पर लाल घूंघट डाला हुआ है. इस लुक को देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं और कह रहे हैं कि कब वह सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी रचाएंगी. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा…इसमें होते तो ज्यादा सही रहता.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “सिड से शादी कब कर रहे हो..मैं इंतजार नहीं कर सकता”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”क्या लुक है खूबसूरत…आप अपनी रियल शादी में कितनी प्यारी लगोगी”.
https://www.instagram.com/p/CnLtEHJq8kG/
सिद्धार्थ मल्होत्रापिछले कुछ समय से अपनी शेरशाह को-स्टार कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं. उन्हें अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. हाल ही में ये कपल दुबई में था, जहां दोनों ने साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया. उनके साथ उनके दोस्त भी थे. कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा फरवरी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि कपल ने अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है.
Also Read: जैसलमेर के इस महल में होगी कियारा-सिद्धार्थ की शादी, प्री-वेडिंग फंक्शन की तारीख आई सामने, ये होंगे गेस्ट
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुंबई से दूर सूर्यगढ़ फोर्ट होटल जैसलमेर में शादी करेंगे. ये वेन्यू काफी आलीशान है और करीब 4 एकड़ में फैला हुआ है. दोनों की शादी एक भव्य पंजाबी शादी होगी, जो बैंड-बाजा बारात के साथ संपन्न होगी. शादी की तैयारियां जोरों पर शुरू हो चुकी है. फिलहाल रिपोर्ट्स हैं कि प्री-वेडिंग फंक्शन यानी संगीत, मेहंदी, हल्दी 4 और 5 फरवरी को होगी. वहीं 6 फरवरी को उनका शाही वेडिंग सेरेमनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










