Sidharth Kiara Wedding: दिल्ली में सिद्धार्थ के घर पर कियारा का हुआ जोरदार स्वागत, ढोल की थाप पर जमकर नाचे कपल

सिद्धार्थ के घर पर कियारा का शानदार स्वागत हुआ. वीडियो में ढोल बजते दिख रहे है और इसक थाप पर कपल डांस करते दिख रहे है. इस दौरान कपल रेड आउटफिट में काफी अच्छे लगे. ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
Sidharth Kiara Wedding: न्यूलीवेड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी तसवीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दोनों की क्यूट फोटोज से फैंस की नजरें नहीं हट रही है. कपल ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की. 8 फरवरी को दोनों दिल्ली पहुंच गए है और एक्टर के घर पर उनका ग्रैंड वेलकम हुआ. कपल ने पैपराजी से भी मुलाकात की.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिल्ली पहुंचने के बाद पैपराजी से मिले. इस दौरान कपल रेड आउटफिट में काफी अच्छे लगे. दोनों ट्विनिंग करते दिखे. रेड सलवार सूट, मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा पहने वो किसी खूबसूरत हसीना से कम नहीं लगी. सिद्धार्थ ने लाल कुर्ता, सफेद पायजामा, जूतों और शॉल लगाकर रखा था. एक्टर के घर के सामने का एक वीडियो आया है.
सिद्धार्थ के घर पर कियारा का शानदार स्वागत हुआ. वीडियो में ढोल बजते दिख रहे है और इसक थाप पर कपल डांस करते दिख रहे है. ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. यूजर्स इसपर रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, प्यारी जोड़ी को किसी की नजर ना लगे. एक यूजर ने लिखा, ऐसा ही वेलकम होना चाहिए. कई यूजर्स ने इसपर दिल वाला इमोजी बनाया.
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शादी से तीन प्यारी तस्वीरें साझा कीं. पहली तस्वीर जो दोनों अभिनेता आमने-सामने बैठे हुए देख सकते हैं और हाथ जोड़े हुए हैं. वे एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं. इस तस्वीर में आपको उनकी शादी की अंगूठियों की झलक देखने को मिल रही है. सिद्धार्थ और कियारा ने वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए लिखा, “अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है” हम अपनी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










