कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा की हल्दी फोटोज आई सामने, रोमांटिक पोज देकर कहा- प्यार का रंग चढ़ा…PHOTOS

Updated:
विज्ञापन
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा की हल्दी फोटोज आई सामने, रोमांटिक पोज देकर कहा- प्यार का रंग चढ़ा…PHOTOS

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में रॉयल अंदाज में शादी की. बीते दिनों कपल ने मुंबई में अपने दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी. अब न्यूलीवेड के हल्दी फोटोज सामने आए हैं.

विज्ञापन

शेरशाह अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी, 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में एक ड्रीम वेडिंग की थी. शादी के बाद कपल ने कई वीडियोज और फोटोज शेयर किए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. दोनों मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल आउटफिट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे. अब कियारा और सिद्धार्थ हल्दी फंक्शन की फोटोज शेयर की है, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं.

कपल की हल्दी फोटोज आई सामने

कपल ने इंस्टाग्राम पर हल्दी की तसवीरें शेयर की है. फोटोज में दोनों मेड फॉर इच अदर लग रहे हैं. दोनों रोमांटिक पोज दे रहे है. उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा​के आउटफिट पहने हैं. कियारा ने पीले दुपट्टे के साथ सफेद लहंगा पहना है, जबकि सिद्धार्थ ने प्रिंटेड शॉल के साथ पीले रंग का कुर्ता पहना है. कपल काफी स्टाइलिश लग रहे हैं. फोटोज शेयर करते हुए कपल ने लिखा, “प्यार का रंग चढ़ा है.” उन्होंने एक लाल दिल वाला इमोजी भी जोड़ा. फैंस इन तसवीरों को देखकर काफी खुश हो रहे हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं.

फैंस दे रहे हैं बधाइयां

कियारा-सिद्धार्थ की फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”प्लीज हल्दी का भी एक वीडियो शेयर कर दो ना…इंतजार कर रहा हूं”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”कियारा और सिद्धार्थ एक परफेक्ट कपल हैं…दोनों साथ कितने प्यारे लगते हैं…भगवान आपका भला करें”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”नजर ना लगे इस प्यारी जोड़ी को…बॉलीवुड के अस्तित्व में आने के बाद से बी टाउन की सबसे अच्छी जोड़ी”.

कियारा-सिद्धार्थ का वेडिंग वीडियो

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बीते दिनों शादी का पहला वीडियो शेयर किया. जिसमें कियारा मंडप तक जाते हुए धमाकेदार डांस कर रही हैं. वहीं सिड अपनी दुल्हनियां को बड़े ही प्यार से देख रहे हैं. जादुई वीडियो कियारा की ग्रैंड एंट्री के साथ शुरू होता है. जहां सिद्धार्थ अपनी दुल्हनिया के इंतजार में खड़े हैं. हल्का पिंक कलर के ब्राइडल आउटफिट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं. उनके भाई आसपास फूलों की छतरी लेकर खड़े हैं. वह नाचने लगती है और सिद्धार्थ मजाक में अपनी घड़ी की ओर देखते है, जैसे उन्हें शादी की काफी जल्दी हो. बाद में कपल एक दूसरे को गले लगाते हैं. दोनों वरमाला के दौरान ढेर सारी मस्ती करते हैं. जब कियारा उन्हें माला पहनाती हैं, तो सिड अपनी गर्दन ऊपर करते हैं, बाद में प्यार से पहल लेते हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola