Jharkhand News: खरसावां गोलीकांड की बरसी पर बोले बिरसा सोय, वीर शहीदों के सपनों का बनायेंगे झारखंड

Updated at : 01 Jan 2022 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: खरसावां गोलीकांड की बरसी पर बोले बिरसा सोय, वीर शहीदों के सपनों का बनायेंगे झारखंड

Jharkhand News: केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि खरसावां गोलीकांड हुए करीब 73 वर्ष हो गए, लेकिन न तो शहीदों को न्याय ही मिल सका और न ही उनके परिजनों को आजाद भारत में खोजने का प्रयास हुआ.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के खरसावां गोलीकांड की बरसी पर वृहद झारखंड जनाधिकार मंच के कार्यकर्ता शहीदों को श्रद्धांजलि देने खरसावां शहीद स्थल पहुंचे और मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय के नेतृत्व में कतारबद्ध होकर शहीद बेदी पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इससे पूर्व सभा स्थल से 1928 में वृहद झारखंड के प्रस्तावित नक्शा को जारी किया. इस दौरान वृहद झारखंड, मजबूत झारखंड का नारा बुलंद किया. बिरसा सोय ने कहा कि शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए वे संघर्ष करेंगे.

केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि खरसावां गोलीकांड हुए करीब 73 वर्ष हो गए, लेकिन न तो शहीदों को न्याय ही मिल सका और न ही उनके परिजनों को आजाद भारत में खोजने का प्रयास हुआ. हर साल यहां उन्हें नमन और याद करने लोगो के साथ देश और राज्य के नेताओं का जमावाड़ा होता है, लेकिन जिन सवालों को लेकर शहीदों ने शहादत दी, वो अब भी अधूरा है. श्री सोय ने कहा कि वीर शहीदों के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए मंच उलगुलान करेगा और संघर्ष को मंजिल तक पहुंचायेगा. शहीदों का सपना वृहत झारखंड राज्य था, लेकिन अब भी सपना अधूरा है. कार्यक्रम का संचालन पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष ज्योतिष माहली ने किया.

Also Read: खरसावां गोलीकांड: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने की घोषणा, 16 करोड़ की लागत से होगा शहीद स्थल का विकास

श्रद्धांजलि समारोह को केंद्रीय उपाध्यक्ष राजीव मुंडा, केंद्रीय कार्यालय सचिव अनूप कुमार महतो,कानूनी सलाहकार अधिवक्ता रंजीत गिरी, केंद्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह जमुदा, जिला अध्यक्ष पश्चिमी सिंहभूम ज्योतिष माहली, भारत उरांव, मंगल सिंह मुंडा, शंकर बेसरा, लॉरेंस जोजो,सकरी दोंगो, कुंवर सिंह सोय, पाईकरा बानरा, लखींद्र तांती,संजय मेलगांडी आदि ने संबोधित किया. मौके पर सुकमती दोंगो, प्रकाश चंद्र, दुर्गा रजक, जेवियर गुड़िया, जॉनसन गुड़िया,लखी कांत साहू, राजू उड़िया, जयसिंह होनहागा, वकील हेम्ब्रम, संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

Also Read: शहीदों को श्रद्धांजलि देकर बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, लिपिबद्ध किया जा रहा खरसावां गोलीकांड

रिपोर्ट: शचिंद्र कुमार दाश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola