ePaper

Kawasaki की ये बाइक 25,000 रुपये तक हुई सस्ती, यामाहा एफजेड-एक्स की मुश्किलें बढ़ीं

Updated at : 12 Dec 2023 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
Kawasaki की ये बाइक 25,000 रुपये तक हुई सस्ती, यामाहा एफजेड-एक्स की मुश्किलें बढ़ीं

भारत के एक्स-शोरूम में कावासाकी डब्ल्यू175 मोटरसाइकिल दो वेरिएंट में आती है, जिसमें स्टैंडर्ड और स्पेशल एडिशन शामिल हैं. इस क्रूजर बाइक के फ्रंट में 30 मिलीमीटर टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन दिए गए हैं, जबकि पीछे की तरफ ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन सेटअप मिलता है.

विज्ञापन

Kawasaki Reduced Price W175: मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी कावासाकी ने अपनी रेट्रो स्टाइल वाली बाइक कावासाकी डब्ल्यू175 की कीमत में करीब 25,000 रुपये तक कटौती करने का फैसला किया है. साल 2023 के आखिरी महीने दिसंबर में कंपनी की ओर से कीमत में कटौती करने के साथ ही बाजार में इसे टक्कर देने वाली यामाहा एफजेड-एक्स की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. भारत के एक्स-शोरूम में कावासाकी डब्ल्यू175 की कीमत 1.47 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 1.49 लाख रुपये तक जाती है. अब जबकि कंपनी ने इसकी कीमतों में कटौती करने का फैसला किया है, तो एक्स-शोरूम में इसकी कीमत घटकर 1.22 लाख रुपये से 1.31 लाख रुपये के बीच हो जाएगी. वहीं, अगर इसके प्रतिद्वंद्वी मोटरसाइकिल यामाहा एफजेड-एक्स की कीमत की बात करें, तो एक्स-शोरूम में यह अब भी 1.36 से लेकर 1.37 लाख के बीच मिलती है. आइए, कावासाकी डब्ल्यू175 मोटरसाइकिल के बारे में जानते हैं.

कावासाकी डब्ल्यू175 के इंजन और ट्रांसमिशन
undefined

भारत के एक्स-शोरूम में कावासाकी डब्ल्यू175 मोटरसाइकिल दो वेरिएंट में आती है, जिसमें स्टैंडर्ड और स्पेशल एडिशन शामिल हैं. वहीं, इसके इंजन और ट्रांसमिशन के बारे में बात करें, तो इस बाइक में 177 सीसी फ्यूल इंजेक्टेड एयर कूल्ड 4-स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन (13 पीएस/13.2 एनएम) दिया गया है. इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इस बाइक की फ्यूल टैंक केपेसिटी 12 लीटर है, जबकि इसका कर्ब वेट 135 किलोग्राम है.

कावासाकी डब्ल्यू175 के ब्रेक्स और सस्पेंशन
undefined

इस क्रूजर बाइक के फ्रंट में 30 मिलीमीटर टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन दिए गए हैं, जबकि पीछे की तरफ ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन सेटअप मिलता है. ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे की तरफ 270 मिलीमीटर सिंगल राउंड स्टाइल डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जबकि पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं. इस मोटरसाइकिल में 17 इंच के स्पोक व्हील्स लगे हुए हैं, जिसके आगे और पीछे की तरफ क्रमशः 80/100-17 और 100/90-17 सेक्शन वाले टायर चढ़े हुए हैं.

Also Read: IT ऑफिसर के रजिस्ट्रेशन नंबर पर स्कूटर चला रही थी महिला, दनादन चालान का मैसेज देखकर उड़ गए होश कावासाकी डब्ल्यू175 के फीचर्स और मुकाबला
undefined

कावासाकी डब्ल्यू175 मोटरसाइकिल में एनालॉग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्राइट मल्टी रिफ्लेक्टर हेडलैंप, सेमी डिजिटल रेट्रोस्टाइल स्पीडोमीटर, सिंगल चैनल एबीएस, और लो फ्यूल इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वहीं, बाजार में कावासाकी डब्ल्यू175 मोटरसाइकिल का सीधा मुकाबला यामाहा एफजेड-एक्स से है. इसके अलावा, यह रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को भी टक्कर देती है.

Also Read: Kawasaki Ninja 400 खरीद पर गुड टाइम्स वाउचर बेनिफिट ऑफर, जानें कितने का हो रहा फायदा
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola