ePaper

Mothers Day पर करीना कपूर ने दिखाई अपने छोटे बेटे की फोटो, मीडिया यूजर्स कमेंट में बोले- छोटे नवाब का नाम बता दो

Updated at : 09 May 2021 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
Mothers Day पर करीना कपूर ने दिखाई अपने छोटे बेटे की फोटो, मीडिया यूजर्स कमेंट में बोले- छोटे नवाब का नाम बता दो

Kareena Kapoor baby boy photo : बॉलीवुड स्टार कपल सैफ अली खान (Saif Ali Khan)और करीना कपूर (Kareena Kapoor) कुछ महीने पहले ही दूसरी बार माता-पिता बने हैं. करीना और सैफ के बेटे को देखने के लिए फैंस कब से बेकरार है. हर बार बेबो छोटे नवाब की फोटो पोस्ट तो करती थी, लेकिन उसमें कभी उसका चेहरा साफ नहीं दिखता था. आज मदर्स थे एक्ट्रेस ने फैंस को फाइनली अपने छोटे राजकुमार का चेहरा दिखला दिया है.

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी फोटो पोस्ट की हैं. फोटो शेयर कर एक्ट्रेस लिखती है, ‘आज उम्मीद पे पूरी दुनिया कायम है, और ये दोनों मुझे आशा देते हैं. एक बेहतर कल के लिए उम्मीद आप सभी को सुंदर मातृ दिवस की शुभकामनाएं, वहां से सशक्त माताओं को, विश्वास रखो.’ ये तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/COo_jvIp5ZF/

इस तसवीर में करीना के बड़े बेटे तैमूर अली खान अपने छोटे भाई को गोद में लिए दिख रहे है. तैमूर फोटो में बेहद क्यूट लग रहे है और कैमरे को देखकर थोड़ा मुस्कुरा रहे है. तो बेबो के छोटे बेटे ने अपने हाथों से हल्का सा अपना चेहरा छिपाए हुए है. कुछ देर पहले शेयर की गई फोटो पर अबतक 409,986 लाइक्स आ चुके है.

Also Read: VIDEO : सड़क के बीचों-बीच रश्मि देसाई ने किया जबरदस्त कैटवॉक, अदाएं देख अर्जुन बिजलानी बोले- फिल्मसिटी में शेरनी आ गई

करीना द्वारा शेयर की गई इस फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, छोटे नवाब का नाम बता दो. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, माशाअल्लाह. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, दोनों बहुत क्यूट लग रहे है. एक अन्य यूजर ने लिखा, इनको किसी की नजर ना लगे. वहीं, कई सेलेब्स फोटो पर रेड हार्ट इमोजी बना कर कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CNt1F_1phv5/

वहीं, कुछ समय पहले भी करीना कपूर ने अपने छोटे बेटे की फोटो शेयर की थी. इसे शेयर कर कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, मेरा वीकेंड ऐसा रहता है… आप लोगों का कैसा रहता है?” इस फोटो में सैफ और तैमूर नन्हे पटौदी के साथ खेलते हुए दिखे थे. लेकिन इसमें बेबो ने बेटे का चेहरा एक इमोजी से छुपाया हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola