कपिल शर्मा के को-एक्टर तीर्थानंद राव ने इस वजह से फेसबुक लाइव के दौरान पी लिया था जहर, बोले- मेरी गर्लफ्रेंड..

कपिल शर्मा के साथ काम कर चुके कॉमेडियन तीर्थानंद राव ने दूसरी बार आत्महत्या करने की कोशिश की. उन्होंने गर्लफ्रेंड संग बहस के बाद फेसबुक पर लाइव आकर फिनाइल पी लिया. हालांकि सही समय पर उनके दोस्तों ने उन्हें बचा लिया.
मिमिक और कॉमेडियन तीर्थानंद राव ने कुछ दिनों पहले एक फेसबुक लाइव के दौरान आत्महत्या की कोशिश की थी. द कपिल शर्मा शो में ‘जूनियर’ नाना पाटेकर के रूप में नजर आने वाले अभिनेता ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ बहस के बाद फिनाइल पी लिया था. वीडियो में उन्होंने अपनी लिव-इन पार्टनर पर ‘ब्लैकमेल’ और ‘जबरन वसूली’ का आरोप भी लगाया था.
द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, वह अब घर पर वापस आ गये है, और ठीक है. उन्होंने साझा किया, “मैं अपने साथी के साथ मीरा रोड में रहता हूं, उस घटना के बाद जहां मैंने आत्महत्या का प्रयास किया, मुझे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अब मैं घर पर हूं और मैं ठीक हूं.” तीर्थानंद ने साल 2020 में भी कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया था. उस समय उनके पास काम नहीं था और वह पैसों की तंगी से गुजर रहे थे.
तीर्थानंद ने कहा, ‘मैंने जहर खा लिया था और मेरी हालत गंभीर थी. मैं आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहा हूं और मेरे परिवार ने भी मुझे छोड़ दिया है। जब मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो मेरी मां और भाई मुझे देखने तक नहीं आए। एक ही कॉम्प्लेक्स में रहने के बावजूद मेरे घरवाले मुझसे बात नहीं करते. उन्होंने मेरे इलाज पर एक पैसा भी खर्च नहीं किया। अस्पताल से आने के बाद भी घर में अकेली रह रही हूं। इससे बुरा और क्या हो सकता है?”
Also Read: जावेद अख्तर ने बताया उस रात ऐसा क्या हुआ था, जब कंगना रनौत पहुंची थीं उनके घर, बोले- वह कुछ सुनने के लिए…
बता दें कि तीर्थानंद ने 2016 में कपिल के साथ काम किया और कॉमेडी सर्कस के अजूबे का हिस्सा थे. तीर्थानंद ने कहा कि सुनील ग्रोवर से अनबन के बाद कपिल ने उन्हें एक किरदार ऑफर किया था. हालांकि तीर्थानंद को यह मौका हाथ से जाने देना पड़ा क्योंकि वह एक गुजराती फिल्म की शूटिंग कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










